14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर: महिलाओं और नाबालिग बच्चियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता था वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested in Hamirpur: हमीरपुर में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी शिकायत एनसीआरपी और एनसीएमईसी पर मिली थी।
2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- हमीरपुर पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- हमीरपुर पुलिस

Hamirpur Crime News: हमीरपुर में पुलिस ने महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ NCRP और NCMEC में शिकायत प्राप्त हुई थी। डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि साइबर संबंधी शिकायतों को NCRP या हेल्पलाइन नंबर 1930 में अपनी शिकायत दर्ज करायें।

आमिर खान को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने आमिर खान पुत्र शेख मोहम्मद निवासी भरुआ सुमेरपुर थाना सुमेरपुर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 13 जुलाई, 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। परीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला आमिर खान महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इकट्ठा करता था। बाद में उन्हें वायरल कर देता था। वीडियो में आपत्तिजनक अंश भी जोड़ता था। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की। डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी सदर?

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि एनसीआरपी एवं एनसीएमईसी पर शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान अभियुक्त का नाम सामने में आया। डिजिटल जांच के दौरान आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुआ। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार करता था।

साइबर क्राइम की शिकायत तत्काल दर्ज करायें

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि साइबर क्राइम थाना में 67बी आईटी एक्ट और धारा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसका डिजिटल परीक्षण किया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने जनमानस से अपील की कि साइबर संबंधी शिकायतों को एनसीआर पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल दर्ज करायें। जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग