
UP Latest News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची मौदहा कोतवाली पुलिस और एसडीएम ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजू सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से प्रयागराज के नैनी के रहने वाले थे और यहां मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पुराने सरकारी अस्पताल के पास किराए का कमरा लेकर अकेले रहते थे। उनके पास पारा, हिमौली, लदार और कुनहेटा ग्राम पंचायतों का प्रभार था।
शुक्रवार दोपहर को जब प्रयागराज में रह रही उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया तो राजू सिंह ने कॉल रिसीव नहीं की। बार-बार कोशिश करने के बाद भी जब बात नहीं हो सकी तो परेशान पत्नी ने राजू सिंह के सहायक ग्रीस चन्द्र को इसकी जानकारी दी और कमरे पर जाकर देखने को कहा।
सहायक ग्रीस चन्द्र के पास सरकारी कामकाज की वजह से कमरे की एक अतिरिक्त चाबी रहती थी। पत्नी की सूचना पर जब ग्रीस कमरे पर पहुंचा और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो सामने राजू सिंह का शव फंदे से लटक मिला। ग्रीस ने तुरंत इस बात की जानकारी विभागीय अफसरों और पुलिस को दी।
इस पूरे मामले में एक अजीब मोड़ तब आया जब लोगों ने देखा कि जिस छत के हुक से शव लटका था, वहां लगा सीलिंग फैन नीचे जमीन पर खुला हुआ रखा था। पंखा किसने और क्यों उतारा, यह रहस्य बना हुआ है।
खबर अपडेट की जा रही है..
Updated on:
11 Jun 2026 05:26 pm
Published on:
11 Jun 2026 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहमीरपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
