हमीरपुर

आसरा ढूंढ रही बीजेपी नेता की मां वृंदावन में गुजार रहीं दिन, भावुक होकर कहा बेटे ने निकाला घर से

एक वृद्ध महिला ने अपने बेटे व बीजेपी नेता प्रमोद अग्रवाल (Pramod Agarwal) पर बुढ़ापे में घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2021, 11:56 AM IST
BJP Leader Pramod Agarwal Mother
BJP Leader Pramod Agarwal Mother

हमीरपुर. हर माता पिता की इच्छा होती है कि बुढ़ापे में उनके बच्चे उनका सहारा बनेंगे। हर छोटी बड़ी जरूरत को को बच्चे पूरा करेंगे। लेकिन बुढ़ापे में वही बच्चे अपने माता पिता को बेसहारा या वृद्धाश्रम में छोड़कर अपनी जिंदगी खुशहाली के साथ व्यतीत करते हैं। ऐसा ही एक वाक्या उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। एक वृद्ध महिला ने टीवी चैनल के माध्यम से अपने बेटे व बीजेपी नेता प्रमोद अग्रवाल (Pramod Agarwal) पर बुढ़ापे में घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उनके तीन बेटे हैं। तीनों ही बेटों ने न केवल उन्हें घर से बाहर निकाल दिया बल्कि उनके वहां रहते उनके साथ मारपीट भी की। वर्तमान में वह वृंदावन में हैं। बुजुर्ग महिला ने अपनी बात एक भक्ति चैनल के माध्यम से बताई है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता सवालों के घेरे में आ गए हैं।

भाजपा नेता को नहीं जानकारी

बुजुर्ग महिला के तीन बेटे हैं। लेकिन किसी ने भी अपनी मां की अपने घर रखने उनकी सेवा करना उचित नहीं समझा। जिसके चलते आज उनकी मां वृंदावन में भटकने पर मजबूर हैं। बुजुर्ग महिला हमीरपुर के भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की मां है। खबर के वायरल होने के बाद उनके बेटे प्रमोद अग्रवाल ने इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि यह सच है वह बुजुर्ग महिला इनकी मां हैं लेकिन वह उनकी बहन के घर पर रह रही थीं । उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है यह चीजें कैसे हुईं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयी जानकरियां और सूचनाएं सामान्य जानकरियों पर आधारित हैं। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता। इन पर अमल करने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सम्पर्क करें।

Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल