हमीरपुर

भाजपा के इस बड़े नेता के घर पुलिस ने की आचानक छापेमारी, बीजेपी विधायक को मारने की हो रही थी साजिश

बड़ी खबर, भाजपा के इस बड़े नेता के घर पुलिस ने की आचानक छापेमारी, बीजेपी विधायक को मारने की हो रही थी साजिश    
3 min read
Aug 31, 2018
bjp
बड़ी खबर, भाजपा के इस बड़े नेता के घर पुलिस की आचानक छापेमारी, मिली एेसी चीजें, पार्टी में मचा हड़कंप

हमीरपुर. जिले के भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए एसटीएफ ने 50 हज़ार के इनामी शूटर चंदन सोनकर और उसके 3 साथियों को बनारस में गिरफ्तार कर लिया है। उन बदमाशों को सूचना पर पुलिस ने विधायक की हत्या की सुपारी देने वाले हमीरपुर के भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर दबिश देकर उनके साथी अजय उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर दो स्वाचालित हथियार भी बरामद किया है, जबकि हत्या की सुपारी देने वाला भजपा नेता राजीव शुक्ला फरार होने में कामयाब रहा है ।

एक दर्जन पुलिस की गाड़ियों में भर कर आये यह पुलिस वाले जिस घर में छापामारी कर रहे है वह मकान हमीरपुर के भाजपा नेता राजीव शुक्ला का है । कई घंटों तक चली इस पुलिस रेड की कार्रवाई में पुलिस को एक स्वाचालित 30 कार्बाइन और एक अन्न स्वचालित हथियार बरामद हुआ है, जबकि घर का मुखिया भाजपा नेता राजीव शुक्ला भागने में सफल रहा है। इस पॉलिसी रेड की कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस ने इस भाजपा नेता के साथी अजय उर्फ हड्डी दादा को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि अजय उर्फ हड्डी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने वाला था इसलिये उसको गिरफ्तार कर राजीव शुक्ला के घर दबिश दी गयी है ।

हमीरपुर सदर विधानसभा से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल तीसरी बार विधायक बने है। इससे पहले वो हमीरपुर, महोबा सीट से बसपा के सांसद भी राह चुके है । विधायक अशोक चंदेल और भाजपा नेता राजीव शुक्ला में पुरानी दुश्मनी है। जिसमें राजीव शुक्ला परिवार के पांच लोगों की हत्याएं भी हो चुकी है । जिसमें अशोक चंदेल बा इज्जत भरी जो चुके है पर दुश्मनी अभी भी कायम है । इसी दुश्मनी के चलते भाजपा नेता राजीव शुक्ला ने अपने साथी अजय उर्फ हड्डी के साथ मिल कर विधाक अशोक चंदेल की हत्या की सुपारी पूर्वांचल के शूटर चंदन सोनकर को दी थी पर इससे पहले की विधायक की हत्या हो पाती बनारस में एसटीएफ ने चंदन सोनकर को उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार कर हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है ।

एसटीएफ का दावा, विकास सिंह गौड़ गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

एसटीएफ ने गुरुवार को वाराणसी में मल्टी परपज ग्राउंड के पास से 50 हजार रुपये के इनामी चंदन सोनकर को उसके तीस साथियों के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों बदमाश प्रतापगढ़ के शातिर अपराधी विकास सिंह गौड़ गैंग के शूटर हैं।

एसटीएफ का दावा है कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि विकास सिंह गौड़ ने भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल की हत्या की सुपारी ली थी। हत्या की सुपारी अजय हड्डी उर्फ अजय शुक्ला उर्फ अजय सक्सेना ने राजीव शुक्ला के कहने पर दी थी। घटना को अंजाम देने से पहले उनकी योजना हमीरपुर जिला जेल में बंद विकास सिंह गौड़ को पुलिस कस्टडी से भगाने की थी।

एसएसटी एसटीएफ अभिषेक सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि हमीरपुर जिला जेल में बंद प्रतापगढ़ का शातिर अपराधी विकास सिंह गौड़ पुलिस कस्टडी से फरार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। यह भी सूचना मिली थी कि उसके गैंग के कुछ लोग वाराणसी में मौजूद हैं। इस सूचना पर एसटीएफ ने गुरुवार को वाराणसी के मल्टी परपज ग्राउंड के पास से मुठभेड़ के बाद चेतगंज (वाराणसी) निवासी पचास हजार के इनामी बदमाश चंदन सोनकर, आजमगढ़ निवासी अखिलेश सिंह उर्फ पंकज, अभिषेक सिंह उर्फ राहुल उर्फ रवि सिंह और जौनपुर निवासी उत्सव सिंह उर्फ यीशू सिंह को गिरफ्तार किया। जबकि, उनके तीन साथ फरार हो गए।

छापेमारी में मिली ये चीजे

एसटीएफ को इनके पास से दो पिस्टलें, कारतूस, खोखे, कार, मोबाइल और 26 हजार रुपये की नकदी मिली। एसएसपी एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह लोग चंदर सोनकर के विरोधी चंदन यादव और अनिल पट्टी की हत्या के लिए जुटे थे। पूछताछ में यह भी बताया कि उनकी योजना हमीरपुर से जौनपुर पेशी पर जाने के दौरान विकास सिंह गौड़ को पुलिस कस्टडी से भगाने और पुलिस के असलहे लूटने की थी। 28 अगस्त को विकास सिंह को पेशी पर जाना था, लेकिन पेशी पर न जाने से वह सफल नहीं हो पाए। बताया कि विकास सिंह को भगाने के बाद उनकी योजना भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल की हत्या करने की थी। इसकी सुपारी राजीव शुक्ला के कहने पर अजय हड्डी ने विकास सिंह गौड़ को दी थी। विकास सिंह के कहने पर वह अजय हड्डी के साथ राजीव शुक्ला के घर गए थे, जहां अजय हड्डी ने बताया था कि असलहे और गाड़ी की व्यवस्था वह करेंगे। साथ ही उन्होंने हत्या के लिए ऑटोमेटिक पिस्टल और कारबाइन भी दिखाई थी। इस जानकारी के बाद हमीरपुर पुलिस ने अजय हड्डी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर राजीव शुक्ला के घर से ऑटोमेटिक कारबाइन बरामद कर ली है। एसटीएफ के मुताबिक राजीव शुक्ला के पास कारबाइन का लाइसेंस था। हालांकि कारबाइन का लाइसेंस 2016 से रिन्यू नहीं करवाया गया है। एसटीएफ ने गिरफ्तार चारों शूटरों के खिलाफ कैंट (वाराणसी) थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Published on:
31 Aug 2018 11:21 am