
हमीरपुर. पहले प्यार फिर इकरार और शादी के टाइम पर धोखा, ऐसा ही मामला सामने आया है हमीरपुर से, जहां एमऐ की एक छात्रा का उसके सजातीय लड़के से प्यार हुआ, उस लड़के ने शादी करने का झांसा देकर तीन साल तक उससे सम्बन्ध बनाये, और आखिरकार शादी तय हो गई, लेकिन जिस दिन लड़के को बांदा से बरात लेकर आना था वोह धोखा दे गया, और लड़की अपने हाथों में मेहंदी लगा कर बैठी रह गई।
हमीरपुर में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव की हैं, यहां इस घर के बाहर लिखी इस इबारत को देख कर यह समझ में आता है की यहां बरात आने वाली थी या है, बिल्कुल ऐसा ही है यहां बीती रात बरात आनी थी। शादी का कार्ड बंट चुका था, घर में नाते रिश्तेदार इकठ्ठा हो चुके थे, टेंट पंडाल सजा हुआ था।
खाना पीना तैयार था, बेटी मिनाक्षी के मां-बाप भाई बहन सभी आने वाले दामाद की राह देख रहे थे, लेकिन रात नौ बजे अचानक दूल्हे का फोन आया की हम बरात लेकर नहीं आयेंगे, बस एक फोन ने इस घर की सारी खुशियां काफूर कर दीं, लड़की के परिजनों ने लड़के सत्यदेव को फोन पर बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वोह राज़ी नहीं हुआ और फोन बंद कर लिया।
हाथों में मेहंदी रचा कर बैठी मीनाक्षी की स्टूडेंट लाइफ में जब वोह बीए की छात्रा थी। तभी सत्यदेव से मुलाकात हुई थी, जो दोस्ती में बदली और फिर प्यार में तब्दील हो गई, धीरे-धीरे यह दोनों और करीब पहुंचे और इनके शारीरिक सम्बन्ध हो गये, लेकिन एमए करने के बाद जब लड़की के पिता ने शादी की बात कही तो लड़के ने शादी से मना कर दिया, चूंकि लड़का सत्यदेव बांदा का रहने वाला है, इसलिए मिनाक्षी के घर वालों ने इसकी शिकायत बांदा पुलिस से की, पुलिस के दबाव में लड़का शादी के लिये राज़ी हो गया, और बीती रात उसको बरात लेकर आना था, लकिन बरात नहीं आई, और लड़की हाथों में मेहंदी लगा कर बैठी रह गई।
रात बारह बजे तक इन्तेजार के बाद जब बरात नहीं आई, और दूल्हे सहित लड़के के घर वालों ने अपने फोन बंद कर लिये तो यह सभी लोग थाने पहुंचे, लेकिन रात ज्यादा हो गई यह बोल कर पुलिस ने इनको सुबह बुलाया। जब सुबह मैं दुल्हन के यह लोग मौदहा कोतवाली पहुंचे तो शाम तक इनके साथ टाल-मटोल की गई, और आखिर में एफआईआर लिखे बिना ही इनको फिर थाने से चलता कर दिया गया।