
हमीरपुर. हमीरपुर जिले में दस साल की मासूम से दरिंदगी का सनसनीखेज मामले सामने आया है। बच्ची को बेहोश कर उसके साथ बलात्कार के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में धारदार हथियार से हमला किया गया है। घायल बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिये कानपुर रिफर किया गया है।
प्राइवेट पर धारदार हथियार से किया हमला-
पुलिस अभिरक्षा द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया है। दस साल की मासूम को अपनों ही द्वारा हैवानियत का शिकार बनाया गया है। बच्ची के साथ ना सिर्फ रेप किया गया है बल्कि उसके प्राइवेट पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया गया है। डॉक्टर भी उसके इलाज के लिए असमर्थ दिख रहे हैं क्योंकि उसके जख्मों पर कीड़े पड़ गये है। इसलिए इसे कानपुर रिफर किया गया है।
चाची ने किया था लड़की को बेहोश-
ज़िले के जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत गाँव के रहने वाले एक किसान की दस साल की बेटी रात में घर के दरवाजे पर सो रही थी। तभी उसकी सगी चाची ने उसका मुंह दबा कर बेहोश कर दिया और फिर चाची के लड़के ने उसके साथ रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में धार दार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया है। यह घटना बीते सप्ताह की है, लेकिन पुलिस ने मामले का संज्ञान तब लिया जब किशोरी के जख्मों में कीड़े पड़ने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिये ज़िला अस्पताल भेजा दिया है।
कल भी सामने आया था ऐसा मामला-
जिले में महिला अपराध रुकने का नाम नही ले रहे है कल एक नाबालिग को अगवा कर रेप के बाद बेहोश अवस्था में मंदिर के पीछे फेंक दिया गया था और आज फिर दस साल की मासूम से रेप के बाद धारदार हथियार से हमले ने पुलिस की कार्य प्राणी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।