
हमीरपुर. जनपद की जेल में कुछ दिनों पहले क़ैदियों की पिटाई के मामले में हमीरपुर के जेल सुपरिटेंडेंट हरबक्श सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला कारागार में कैदियों की बेरहमी से पिटाई की जाती थी। जब इसका वीडियों वायरल होकर सामने आया तो योगी सरकार ने कारागार में कैदियों की बेरहमी से पिटाई के मामले में जांच के सख्त आदेश दिए गए थे। इसकी जांच के लिए इलाहाबाद से डीआईजी जेल, बीआर वर्मा को जांच के लिए हमीरपुर जिला कारागार भेजा गया था।
डीआईजी ने कैदियों का लिया बयान
जब डीआईजी ने पीड़ित कैदियों के मुलाकात कर बयान लिया तो इस पर कैदियों ने बताया कि एक ऑफ़िस में दो लोग बारी-बारी से पांच लोगों को पीटते था। चमड़े के पट्टे से एक आदमी मुर्गा बनाकर पिटाई करता था और दूसरा व्यक्ति उसे जोर से पकड़े रहते थे। इसके साथ ही वायरल हुए वीडियो की जांच भी की। जेल विभाग के मुखिया एडीजी चंद्र प्रकाश को यह ज़िम्मेदारी सौपी गई थी। जब इसकी डांच पूरी हुई तो सामने आया कि जेल सुपरिटेंडेंट पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर जेल सुपरिटेंडेंट हरबक्श सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
सीएम योगी ने दिए थे जांच के आदेश
जब इसके वीडियों वायरल होने का जानकारी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मिली तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश देकर कार्रवाई करने के लिए कहा। सीएम योगी आदित्यनाथ कहने पर तुरंत जेल विभाग के मुखिया एडीजी चंद्र प्रकाश को यह मामला कार्रवाई करने के लिए सौप दिया। जेल विभाग के मुखिया एडीजी चंद्र प्रकाश की रिपोर्ट में सामने आया है कि यह वायरल वीडियो जाड़े के दिनों का है क्योंकि वीडियों में कैदियों ने स्वेटर पहन रखा था।
हरबक्श सिंह पर गिरी एडीजी चंद्र प्रकाश की गाज
जांच में सामने आया है कि जनवरी माह में जेल के अंदर एक शानदार पार्टी भी हुई थी और बाहर से कुछ डांसर भी बुलाई गई थीं। जेल सुपरिटेंडेट भी ख़ुद वहां मौजूद थे। शराब के जाम छलके, ख़ूब नाच गाना हुआ लेकिन किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया था। जैसे जेल सुपरिटेडेंट को इस वीडियो के बारे में पता चला तो सबसे पहले डॉक्टरों पर शक हुआ। जब डाक्टरों ने इसका विरोध किया तो वह कैदियों पर टूट पड़े और उनकी पिटाई करने लगे। पूरे मामले की जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। जेल के एडीजी चंद्र प्रकाश की रिपोर्ट पर हरबक्श सिंह पर गाज गिरी और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।