हमीरपुर

सपा ब्लाक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज

सपा ब्लाक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 2:41 PM IST
hamirpur
सपा ब्लाक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज

हमीरपुर. जनपद के भरुआ सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख उनके परिजनों व अन्य के खिलाफ अपहरण कर बीहड़ में ले जाकर जान से मारने की कोशिश करने की कोतवली में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना शनिवार देर शाम की है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हालत चिंता जनक बनी रहने के कारण पीड़ित को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। वही घायल का प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी भूमिगत हो गए है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राजेश निषाद ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पुत्री सीमा के कागजात बनवाने हमीरपुर आया था कागज बनवाने के बाद शाम को वह मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहा था। तभी उसका टिकरौली कारी माटी के पास से उसका अपहरण कर लिया गया पीड़ित राजेश के साथ उसकी पुत्री सीमा भी थी। जिसने सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख जय नारायण यादव के भाई राज नारायण के ऊपर अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। रात में अस्पताल में राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।


रेफर किए जाने से पूर्व राजेश ने अस्पताल में बताया कि उसकी ब्लॉक प्रमुख जय नारायण से काफी समय से बुराई चल रही है उसने कई बार ग्राम पंचयत बड़ागांव में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतें कर चुका था जिससे ब्लॉक प्रमुख उससे रंजिश मानने लगा था। इसी बात को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।


कोतवाली में अपहरण राजेश निषाद की पुत्री सीमा की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव , इसके भाई राज नारायण यादव, मौसेरा भाई शिव नारायण सहित 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 146, 149, 323, 364, और 307 में केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। जबकि ब्लॉक प्रमुख जय नारायण का कहना है कि घटना पूरी तरह फर्जी है। राजनीतिक दबाव में उन्हें और उनके परिवार को फंसाया जा रहा है। जबकि वो कल क्षेत्र में ही नही थे।

Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल