हमीरपुर

आग से दस बीघा की फसल खाक

आग से दस बीघा की फसल खाक
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 1:56 PM IST
hamirpur

हमीरपुर. जलालपुर क्षेत्र के भेदी डांडा गांव में कहे में कटी पड़ी दस बीघा गेहूं व लाही की फसल में आग लग गई। हदसे में फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पास के लजे नलकूप कोचालू कर किसी तरह से आग पर काबू पाया।

भेदी डांडा गांव निवासी रामलखन ने दस बीघा खेत मे गेहूं व लाही की फसल बोई थी। फसल कटवाने के बाद रामलखन ने खेतों में ही बोझ रखवा दिए थे। कल देर रात अज्ञात कारणों से फसल के बोझ में आग लग गई। खेत में आग की लपटे उठती देख आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गांव के लोगों ने दमकल व पुलिस को घटना सूचना दी जिसके बाद पुलिस तो मौके पर पहुंची मगर दमकल दस्त मौके पर नहीं पहुंच सका। स्थानीय किसानों ने नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया। रामलखन का कहना है कि पिछले वर्ष उसके घर मे आग लगाई गई थी। इस वर्ष उसकी फसल के ढेर में आग लगा दी गई। जिससे उसकी एक वर्ष की मेहनत खाक हो गई। आग से फसल खाक होने से किसान का परिवार बेहाल है। पीड़ित किसान रामलखन ने अज्ञात के खिलाफ थाने में घटना की तहरीर दी है।

शार्ट सर्किट से खेत मे लगी आग...

वही दूसरी तरफ राठ कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गांव में बाबूराम के खेत में बिजली की चिंगारी से आग लग गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत से नलकूप के सहारे आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से निकली एक चिंगारी की वजह से बाबूराम का लगभग पचास हजार की फसल का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार क्षेत्र में टोला गांव निवासी प्रमोद के खेत में भी आग लग गई। जिस पर ग्रामीणों नर कड़ी मशक्कत के बाद प्रमोद की फसल को बचा लिया है यदि नलकूप बगल में न होता तो किसान को बड़ा नुकसान हो सकता था।