हमीरपुर

कांग्रेस को झटका, पार्टी उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने छोड़ी पार्टी

चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक झटका लगा है। हमीरपुर से कांग्रेस से विधायक रहे प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है।

less than 1 minute read
Oct 01, 2021
gayadin-anuragi

हमीरपुर. चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक झटका लगा है। हमीरपुर से कांग्रेस से विधायक रहे प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। गयादीन अनुरागी ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि यूपी कांग्रेस कमेटी के उच्च पदाधिकारियों की कार्यशैली और निष्क्रियता के कारण पार्टी में काम करने में असहज महसूस कर रहा हूं।

सोनिया धृतराष्ट्र बनी हुई हैं: सिराज मेहंदी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व चेयरमैन सिराज मेहंदी पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में देखी जा रही कांग्रेस में उठापटक के बीच सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका के मोह में फंसी हुई हैं। राहुल और प्रियंका पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं, जबकि सोनिया धृतराष्ट्र बनी हुई हैं।

Published on:
01 Oct 2021 06:53 pm
Also Read
View All