B.Tech woman burnt three effigies of her family members हमीरपुर में रावण की जगह बीटेक महिला ने अपने सास, ससुर, पति और दो ननद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पढ़ी-लिखी जयपुर में नौकरी करने वाली महिला के विरोध के इस तरीके पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। महिला ने कहा समाज को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए।
B.Tech woman burnt three effigies of her family membersउत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने रावण की जगह अपने घर वालों के तीन पुतले बनाए। जिसमें चार लोगों की फोटो लगाई और उन्हें आग के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसका पति 14 वर्षों से दूसरी महिला के साथ रह रहा है। ससुराल वाले भी पति के साथ है। कोई रास्ता ना देख उसने यह रास्ता अपनाया है। संपत्ति विवाद का भी मामला सामने आया है। मामला हमीरपुर के मुस्करा का है।
B.Tech woman burnt three effigies of her family members जयपुर के गर्ल्स हॉस्टल में नौकरी करने वाली प्रियंका बीटेक पास है। जिसका पति संजीव जयपुर में ही प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। प्रियंका का मायका जालौन के रिनिया बड़गांव में है। जबकि ससुराल मुस्कुरा में है। शादी के कुछ दिन ही बीते थे कि उनके पति संजीव ननद की सहेली के साथ 'लिवइन' में रहने लगा। उसके ससुराल वाले भी पति का साथ दे रहे हैं। भगवान राम का वनवास 14 साल में खत्म हो गया था। लेकिन उनका अभी भी चल रहा है।
B.Tech woman burnt three effigies of her family members प्रियंका ने बताया कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ रही है। उसके बाबा ससुर एक वसीयत कर गए थे। जिसमें उसके नाम कुछ संपत्ति की गई थी। लेकिन ससुराल वाले उस पर भी कब्जा नहीं दे रहे हैं। इसलिए उसने विरोध का यह तरीका अपनाया है। समाज में बैठे रावण रूपी ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। अपने ससुराल के सामने ही उसने तीन पुतले बनाए। जिसमें एक पुतले में सास और ससुर, दूसरे पुतले में पति, और तीसरी पुतले में दोनों ननद की फोटो लगाई। जिसका वीडियो भी बनाया और तीनों पुतलों को आग के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विरोध के इस तरीके पर लोगों में चर्चा है। पुतला दहन के समय ससुराल वाले घर छोड़कर कहीं चले गए थे।