हमीरपुर

क्रिकेट में खूनी संघर्ष, फायरिंग और एफआईआर

- क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट- लाठी-डंडों के साथ हुई फायरिंग- दो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल- पुलिस ने सभी को पहुंचाया राठ स्वास्थ्य केंद्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2021, 1:31 PM IST
क्रिकेट में खूनी संघर्ष, फायरिंग और एफआईआर
क्रिकेट में खूनी संघर्ष, फायरिंग और एफआईआर

हमीरपुर. भारत आस्ट्रेलिया मैच हो या फिर यूपी में खेलेेे जानेेे वाला क्रिकेट का मैच हो, विवाद और टीका टिपप्णी होने से कोई नहीं बचा सकता है। यह जानकर ताज्जुब होगा कि क्रिकेट खेल रहे बच्चों के विवाद ने इतना बड़ा रुप धारण कर लिया कि लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। कई लोगों केेे सिर फूटे और एफआईआर दर्ज हुई।

मामला जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कैंथा का है, जहां पर क्रिकेट में बच्चों के बीच हुआ विवाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष का कारण बन गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी की गई। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट पर लाइव वीडियो भी बना लिया।

मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राठ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर कई लोगों के हाथ पैर भी टूट गए। बहरहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट का लाइव वीडियो देखकर आप के भी रोंगटे हो खड़े जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल