हमीरपुर

डीएपी खाद की किल्लत पर भड़के किसान, हाईवे जाम… एसडीएम के भद्दे बयान से बढ़ा विवाद

यूपी के हमीरपुर में डीएपी न मिलने से नाराज किसानों को समझाने गए एसडीएम के बिगड़े बोल ने किसानों के आक्रोश को बढ़ा दिया है। जिले में SDM के बयान की निंदा की जा रही है।

less than 1 minute read
Sep 10, 2025

Hamirpur SDM News: हमीरपुर के मौदहा में डीएपी की किल्लत के चलते बड़ा हंगामा हुआ। सुबह से ही किसान खाद समितियों के बाहर डीएपी लेने के लिए कतारों में खड़े रहे, लेकिन उनको उनको खाद की जगह निराशा मिली। इसके बाद आक्रोशित होकर किसानों ने कानपुर–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों के आक्रोश को संभालने गए एसडीएम करणवीर सिंह का लहजा ही बिगड़ गया। किसानों को झिड़कते हुए उनका कथित बयान – “एक झापड़ मारेंगे तो पेशाब निकल जाएगा” – सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका नहीं करता। इसके बाद अब किसानों का आक्रोश और भी बढ़ गया। हर तरफ एसडीएम कि बयान की चर्चा हो रही है।

ऐसे गरम हुआ मामला

मंगलवार की सुबह दस बजे तक सैकड़ों किसान खाद केंद्र पर जुट गए थे। डीएपी की मांग ज्यादा थी, लेकिन वहां केवल 500 बोरी डीएपी और 100 बोरी एनपीके खाद उपलब्ध थी। जब भीड़ बेकाबू होने लगी तो केंद्र प्रभारी ने पुलिस बुलाया, लेकिन इससे पहले ही किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और गुस्साए किसान हाईवे पर उतर आए और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। महिला किसान भी विरोध में शामिल रहीं। उसके बाद वहां पहुंचे एसडीएम के बिगड़े बोलने मामला और गर्म कर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों की मशक्कत के बाद खोला जाम

किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। किसानों को खाद नहीं मिल सकी। निराश किसान सरकार और अधिकारियों को कोसते हुए लौट गए। उधर, रबी की बुवाई शुरू होने के कारण डीएपी की मांग लगातार बढ़ रही है और खाद की किल्लत किसानों की चिंता और गुस्सा दोनों बढ़ा रही है।

Also Read
View All