उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत की सभी विवाहित महिलाएं अपनी पति की लम्बी आयु रखना चाहती हैं तो करवा चौथ का व्रत रखना न भूले।
हमीरपुर. करवा चौथ का समय नजदीक आ रहा है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत की सभी विवाहित महिलाएं अपनी पति की लम्बी आयु रखना चाहती हैं तो करवा चौथ का व्रत रखना न भूले। नहीं तो वह भारी परेशानी में पड़ सकती हैं और साथ ही पति की आयु भी घट सकती हैं। इसलिए सभी विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत अवश्य रखें।
करवा चौथ व्रत पर इस बार बन रहा विशेष संयोग
हमीरपुर निवासी पंडित दिलीप तिवारी ने बताया है कि इस बार का करवा चौथ का व्रत सभी विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस बार के करवा चौथ व्रत पर विशेष संयोग बन रहा है कि जो महिलाएं इस बार के करवा चौथ व्रत को पूरे विधि विधान से रखेंगी तो उनके पति की आयु लम्बी होगी और संतान सुख की भी प्राप्ति होगी। साथ ही पूरे परिवार की सारी परेशानियां व सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
सभी महिलाएं पूरे विधि विधान से करें करवा चौथ व्रत
इसके साथ ही पंडित दिलीप तिवारी ने बताया है कि इस बार के करवा चौथ व्रत को सभी महिलाएं पूरे विधि विधान से करें। करवा चौथ व्रत को सभी महिलाओं को पूरे दिन बिना कुछ खाएं व बिना कुछ पिए रखना होगा। जब तक चांद नही दिख जाता। इसलिए करवा चौथ रखने वाली सभी विवाहित महिलाएं चांद निकलने तक कुछ भी नहीं खा सकती हैं और न ही कुछ पी सकती हैं। सभी महिलाओं को चांद निकलने का भी इंतजार करना पड़ेगा।
करवा चौथ पर सभी महिलाओं को अपने पति का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि कुछ महिलाओँ के नौकरी करने वाले पति उनसे दूर रहते हैं। उनको आने में समय लग सकता हैं, जिससे उनको अपने पति राह भी देखनी पड़ सकती हैं।