हमीरपुर

आवासीय विद्यालय में लगा ताला, स्कूल के शिक्षक कर रहे थे यह काम

जनपद के राठ नगर के एक विद्यालय के शिक्षक पर तीन छात्रों ने कुकर्म का आरोप लगाया।
1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 12:51 PM IST
teacher crime in residential school
आवासीय विद्यालय में लगा ताला, स्कूल के शिक्षक कर रहे थे यह काम

हमीरपुर. जनपद के राठ नगर के एक विद्यालय के शिक्षक पर तीन छात्रों ने कुकर्म का आरोप लगाया। छात्र के पिता की तहरीर पर कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद बच्चों की छुट्टी करने के बाद विद्यालय को बन्द कर दिया गया है।

अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा थाने में पंजिकृत

राठ नगर में कुर्रा रोड में संचालित होने वाले आवासीय विद्यालय के तीन नाबालिग छात्रों ने सामान्य ज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक विवेक पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बताया है कि रात में शिक्षक उनके कपड़े उतरवाकर उनके साथ गंदा किया काम करता था। बताया कि शिक्षक द्वारा कई दिनों से ये गन्दा खेल खेला जा रहा था। रविवार सुबह मौका पाकर एक छात्र ने अपने परिजनों को फोन पर मामले की पूरी जानकारी दे दी।

जिसके बाद स्कूल पहुंचे अभिभवकों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी थी। कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष केदारनाथ ने बताया कि मझगवां थाने के बरूआ गांव निवासी अभिभावक की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव निवासी शिक्षक विवेक पुत्र भागवली के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजिकृत कर लिया गया है।

अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से ले गए

इसके साथ ही बताया गया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और शिक्षक की घिनोनी करतूत उजागर होने के बाद शुरुआत में स्कूल प्रबंधन ने बचाव का रुख भी अपनाया था लेकिन बाद में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके पास कुछ कहने को नहीं बचा। इस घटना की जानकारी मिलते ही अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से ले गए। जिसके बाद स्कूल में अब सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि उक्त विद्यालय के आवास में करीब डेढ़ सैकड़ा छात्र रहते थे।

Published on: