
हमीरपुर. UP Panchayat Chunav Result 2021. हमीरपुर के गोहाण्ड ब्लॉक के रिहुटा सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशी- समाजवादी पार्टी के समर्थित रामसजीवन यादव और भाजपा समर्थित प्रमोद कुमार सिंह तोमर- चुनाव लड़ रहे हैं। काउंटिंग सोमवार शाम तक पूरी हो गई थी। नतीजों में रामसजीवन यादव को 471 वोटों से जीत मिली थी। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद तोमर को गड़बड़ी की शंका हुई। इसको देखते हुए प्रमोद तोमर ने दुबारा काउंटिंग करने की मांग की और कल से लेकर अभी तक रिकॉउंटिंग शुरू भी नही हुई हैं। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक रिकॉउंटिंग नहीं हुई।
राम सजीवन यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार के दबाव में उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। मतगणना स्थल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद करवा दिये गए हैं। मेरे साथ साजिश रची जा रही हैं। साथ ही बताया कि उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली। पूरा मामला बिगड़ता नजर आ रहा है, ऐसा लगता हैं कि दोनों में कभी भी नोकझोंक हो सकती हैं।