हमीरपुर

दरोगा ने फोन पर मांगी रिश्वत, ऑडियों हुआ वायरल, यूपी पुलिस में मचा हड़कम्प

कोर्ट के आदेश पर दर्ज मारपीट के एक मामले में आरोपी शिक्षक का नाम हटाने के एवज में दरोगा के पचास हजार रूपए घूस मागने का ऑडियो वायरल किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2018, 3:41 PM IST
up police daroga audio viral in up
दरोगा ने फोन पर मांगी रिश्वत, ऑडियों हुआ वायरल, यूपी पुलिस में मचा हड़कम्प

हमीरपुर. कोर्ट के आदेश पर दर्ज मारपीट के एक मामले में आरोपी शिक्षक का नाम हटाने के एवज में दरोगा के पचास हजार रूपए घूस मागने का ऑडियो वायरल किया। ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। एसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है मामले की जांच सीओ मौदहा को सौंपी गई है।

यह है पूरा मामला

थाना बिवांर में तैनात दरोगा नरोत्तमदास गत 2017 में कोर्ट के आदेश में दर्ज हुए मारपीट के एक मामले में जांच कर रहे हैं। क्षेत्र कल्ला निवासी मातादीन ने मेहेरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक बाबू राम चक्रवती उसके चाचा जनडुलाल और रिश्तेदार शिक्षक भूपति निवासी मुस्कुरा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरोगा नरोत्तमदास ने आरोपी शिक्षक बाबूराम का नाम मुकदमे से निकलने के लिए पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इतनी बड़ी रकम चुकाने में शिक्षक असहाय था। लिहाजा उसने हिन्दू युवा वाहिनी के नेता पुष्पेंद्र तिवारी से सम्पर्क किया और मदद की गुहार लगाई।

एसपी ने दरोगा को किया निलंबित

हिन्दू युवा के नेता तिवारी ने दरोगा नरोत्तमदास को फोन किया जिसमें उन्होंने बाबूराम का नाम मामले से हटाने के लिए दरोगा की पचास हाजर रुपए की डिमांड ज्यादा बताई और पांच हजार रुपए दिलाने की बात की। इस पर दरोगा ने 15 हजार रुपए देंने को कहा मंगलवार रात हुई इस बात चीत का ऑडियो वायरल हो गया और हड़कम्प मच गया। रात में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच सीओ मौदहा को सौंपी सुबह होते होते एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।

Updated on:
29 Nov 2018, 3:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल