
हनुमानगढ़।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक युवक के पूरे परिवार समेत टॉवर पर चढ़ने का मामला सामने आ रहा है। हनुमानगढ़ के भादरा क्षेत्र के ग्राम कणाऊ में पारिवारिक भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति अपने पुरे परिवार के समेत टॉवर पर चढ गया। मिली जानकारी के अनुसार टॉवर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान रूपसिंह पूनिया के रुपए में हुई है जो अपनी पत्नी, दो पुत्रियो व एक पुत्र के साथ गांव के एयरटेल टॉवर पर चढ गया ।
क्षेत्र के सरपंच ने युवक के टावर पर चढ़े रहने की घटना की सूचना तुरंत गोगामेड़ी थाने में दी। सरपंच की सूचना पर मौके पर गोगामेड़ी थाना प्रभारी भूपसिंह घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने समझाइश की लेकिन युवक के समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर भादरा उपखण्ड अधिकारी राजकुमार कस्वां , एएसपी नरेन्द्र मीणा, भी मौका स्थल पर पहुंच गए।
समझाइश वार्ता जारी रही
नोहर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर डा. हरीतमा ने भी पहुंच कर रूपसिंह पूनिया और उसके परिवार को समझाया और आशवस्त किया कि किसी भी मामले में उसके साथ अन्याय नही होगा। उसके बाद दोपहर ढाई बजे टॉवर पर चढे हुए रूपसिंह पूनिया उसकी पत्नी राजबाला, पुत्रिया सुमन, माया, पुत्र रावतराम नीचे उतरे तो प्रशासन को राहत मिली। इससे पूर्व भादरा उपखण्ड अधिकारी ने तेज धूप व गर्मी के चलते परिवार को टॉवर से शीघ्र ही उतरने का आग्रह किया था।
इसलिए चढ़ा था टॉवर पर
रूपसिंह पूनिया (45) उसका भाई काशीराम के साथ 5 बीघा भूमि को लेकर विवाद उपखण्ड मजिस्ट्रेट न्यायालय में चल रहा है । इस घटना के चलते ग्रामीण व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो से लोग भी जमा हो गये। इस तरह की घटना से ग्रामीणो की अलग- अलग प्रक्रिया सामने आई । भादरा उपखण्ड अधिकारी राजकुमार कस्वां ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में इस तरह के दबाव बनाकर प्रभावित करना उचित नही है।