हनुमानगढ़

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 6:18 PM IST
accident
accident

- बाइक पर सवार होकर आ रहे थे संगरिया
संगरिया.

गांव नाथवाना मार्ग पर बुधवार दोपहर बाईक से संगरिया आ रहे युवक-युवती टे्रक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। जिससे युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता बहाल किया।

उप निरीक्षक ओमप्रकाश गोरा व हवलदार भूप स्वामी ने बताया कि गांव नाथवाना के चक तीन एमजेडी निवासी वीरता उर्फ गीता नैण (35) पत्नी सुरजीत उर्फ महैंद्र जाट तथा पवन कुमार (22) पुत्र साहबराम कुम्हार निवासी अमरपुराजालू खाट एक ही बाईक पर सवार होकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे संगरिया आ रहे थे।

करणी ईंट उद्योग के पास रास्ते में संगरिया की ओर आ रहे मिट्टी से भरे डंफर को ओवरटेक करते समय बाईक फिसल गई। जिससे युवती ट्राली के टायर के नीचे आ गई। सिर बुरी तरह कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि पवन कुमार घायल हो गया। सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार उपरांत 108 एंबुलेंस ईएमटी सुनील व पायलट कालूराम पवन कुमार को हनुमानगढ़ ले गए।

मृतका ही बाइल चला रही थी। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और वाहन जमा हो गए। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आने पर आगामी कार्रवाई होगी।

Read more news and stay updated.....

Published on: