6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीरमाना में एक घण्टे झमाझम, गांव की गलियों में भरा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rain in gangaangar

बीरमाना में एक घण्टे झमाझम, गांव की गलियों में भरा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

बीरमाना ( श्री गंगानगर)। बीरमाना में मंगलवार दोपहर करीब सवा बजे से लेकर सवा तीन बजे तक करीब एक घण्टे जोरदार बरसात हुई । बारिश से गांव की सड़के व गलियां पानी से लबालब भर गई। वहीं कुछ ग्रामीणों के घरों में भी पानी भर गया ।

सबसे ज्यादा परेशानी तो ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर आठ में बसे ग्रामीणो को करनी पड़ी, क्योंकि इस वार्ड से बरसाती पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं हाेने के कारण इस वार्ड के लोगों के घरों के आगे पांच फिट ऊंचा भरने से इन लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया ।

गर्मी व उमस से मिली राहत
क्षेत्र में पिछलें कई दिनों से पड़ रही भयंकर उमस व गर्मी से राहत मंगलवार दोपहर को हुई बरसात से मिली ।

किसानों के खिले चेहरे
लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को हुई बरसात से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे । इनकी नहरी व बरानी झुलस रही फसलों को इस बरसात से काफी फायदा होगा, क्योंकि बरानी फसले पानी के अभाव में लगातार झुलस रही थी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग