हनुमानगढ़

मेगा हाईवे सरदारशहर रोड़ पर निजी बस पलटी, कई यात्री घायल

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Bus Accident

रावतसर/हनुमानगढ़। रावतसर से होकर गुजरने वाले हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर अल सुबह 29 डीडब्ल्यूडी के नजदीक जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। निजी कंपनी की स्लीपर बस जयपुर से चलकर श्रीगंगानगर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार स्लीपर बस जयपुर से चलकर श्रीगंगानगर जा रही थी तभी 29 डीडब्ल्यूडी बस स्टैंड पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिस पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के वक्त सडक़ खाली होने के चलते किसी प्रकार की कोई बड़ी घटना होने से टल गयी। मौके पर पहुंची रावतसर पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकलवाकर रावतसर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां पर घायल सरोज पत्नी राजीव माहेश्वरी हनुमानगढ़, हिमांशु पुत्र दया नंद खण्डेलवाल हनुमानगढ़, संजीव पुत्र ओम प्रकाश वार्ड 15 रावतसर, का ईलाज जारी है व कुलविंदर पुत्र अवतार सिंह हनुमानगढ़, राजीव महेश्वरी पुत्र ओम प्रकाश हनुमानगढ़ को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

आपको बता दें कि इन रात्रिकालीन सेवाओं में चलने वाली स्लीपर बसों की गति पर कोई लगाम नहीं है यह बसें रात को 8:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक इसी प्रकार बेलगाम होकर दौड़ती नजर आती है जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती है।


वहीं दूसरी ओर... गाड़ी पलटने से दो युवकों की मौत, दो घायल
बिकानेर के लूणकरणसर में गाङी पलटने से दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसा सरदारशहर रोङ पर हुआ। रविवार रात को गाङी सङक पर पलट गई। गाङी में सवार चार युवक गंभीर रूप से हुए हो गए। जिन्हें लूणकरणसर चिकित्सालय लाया गया। गंभीर हालत में 4 को बीकानेर के अस्पताल में रेफर किया गया। इस दौरान दो ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Updated on:
27 Aug 2018 10:41 am
Published on:
27 Aug 2018 09:14 am