हनुमानगढ़

Hanumangarh: सालासर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे 6 लोग, अनियंत्रित कार नहर में गिरी, 1 की मौत, दो लापता

Car Falls in Canal: लखुवाली क्षेत्र में कार एक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस बीच गुरदर्शन सिंह और मनप्रीत सिंह तेज बहाव में बह गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2025, 5:46 PM IST
Car fell into canal in Hanumangarh
पुलिस जीप- फाइल फोटो

राजस्थान में हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार के नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया के छह लोग कार से सालासर बालाजी दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे।

अनियंत्रित हुई थी कार

कार में रमनदीप कौर (22), जसप्रीत (18), कमलजीत कौर (48), लखवीर सिंह (30), मनप्रीत सिंह और गुरदर्शन सिंह थे। लखुवाली क्षेत्र में कार एक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि यह देखकर वहां लखुवाली चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से रस्सी की सहायता से चार लोगों को नहर से निकाल लिया।

यह वीडियो भी देखें

बाद में कार भी निकाल ली गई। इस बीच गुरदर्शन सिंह और मनप्रीत सिंह तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने बताया कि बचाए गए सभी लोगों को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने कमलजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। गुरदर्शन सिंह और मनप्रीत सिंह की तलाश की जा रही है।

Updated on:
17 Jun 2025, 5:46 PM IST
Published on: