10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेगूं में दो घंटे तेज बारिश से नाले उफान पर, किसानों के चेहरे खिले

बेगूं क्षेत्र में कई गांवों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदी-नालों में उफान आ गया और किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

2 min read
Google source verification
rain in Begu

बेगूं क्षेत्र में सोमवार शाम को कई गांवों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदी-नालों में उफान आ गया और किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही भारी उमस बनी हुई थी। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कहीं रिमझिम तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई। डोराई, मेघपुरा, पाडावास, रामनगर, खेड़ी, बिछोर आदि गांवों में विशेष रूप से अच्छी बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र के किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। पर्याप्त बारिश के बाद, अब किसान खाद और बीज की खरीद के लिए बाजारों में उमड़ पड़े हैं और जल्द से जल्द बुवाई का काम पूरा करने की होड़ में लग गए हैं। इस बारिश के चलते पूरे क्षेत्र का मौसम सुहाना हो गया है।

गंगरार में मानसून पूर्व की बारिश हुई। आकाश में बादल छाए रहने के साथ तेज उमस बनी रही, और करीब 2 बजे बादलों की गड़गड़ाहट और बिजलियों की चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा, और गंगरार स्टेशन चौराहे से पंचायत समिति कार्यालय तक के क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां भारी बारिश, रूपारेल नदी उफान पर, पुल पर बह रहा 3 फीट पानी

कनेरा कस्बे में जोरदार बारिश हुई। लगभग 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में गिरावट आई। इस बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई और सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश ने क्षेत्र में आमजन को गर्मी से कुछ राहत प्रदान की।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग