हनुमानगढ़

गोविन्द नाम जपने से हर कष्ट का निवारण संभव

गोविन्द नाम जपने से हर कष्ट का निवारण संभवटाउन गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजनहनुमानगढ़. टाउन की गोशाला प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि परमात्मा का नाम जपने से तीन तरह के अधिदैविक, आदि भौतिक और आध्यात्मिक का नाश होता है और उनका नाश होने से प्रभु की प्राप्ति होती है।

2 min read
गोविन्द नाम जपने से हर कष्ट का निवारण संभव
गोविन्द नाम जपने से हर कष्ट का निवारण संभव

गोविन्द नाम जपने से हर कष्ट का निवारण संभव
टाउन गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
हनुमानगढ़. टाउन की गोशाला प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि परमात्मा का नाम जपने से तीन तरह के अधिदैविक, आदि भौतिक और आध्यात्मिक का नाश होता है और उनका नाश होने से प्रभु की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि मनुष्य की आत्मा को दो रोग लगे है। बार-बार जन्म लेना और बार-बार मरना। इन दोनों रोगों से छुटकारा पाने के लिए गोविन्द नाम का जाप करना चाहिए। तन मन व आत्मा की शान्ति के लिए परमात्मा का नाम ही अंतिम सहारा है। कथा का वाचन करते हुए सरस्वती जी ने भगत प्रहलाद व हिरण्यकश्यप की कथा एवं भगत ध्रुव, वामन अवतार की कथा का विस्तार से सुना और संजीवन झांकी दिखाई।कथा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक सतीश बसंल ने बताया श्रीमद्भागवत कथा 15 नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर भाजपा के ओम सोनी, अमित गोयल, अमित बंसल, समिति अध्यक्ष मनोहर बंसल, सचिव रमेश जुनेजा, राकेश बंसल, भूषण जिंदल आदि मौजूद रहे।

Published on:
09 Nov 2021 10:34 pm