हनुमानगढ़

कांग्रेस ने झांसे दिए हमने काम किए – वसुंधरा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 5:30 PM IST
chief minister
कांग्रेस ने झांसे दिए हमने काम किए - वसुंधरा

भादरा.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा के तहत सोमवार दोपहर भादरा पहुंची। उन्होने यहां राजकीय स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। लगभग 35 मिनट के उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और भादरा क्षेत्र में हुए कार्यों के लिए विधायक और जनता से हामी भरवाई। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे भारत बंद का नाटक कर रहे है।

हम जनता के दर्द को समझते है। हम एक माह से विश्लेषण कर रहे थे और इसके बाद हमने डीजल और पेट्रोल पर चार प्रतिशत वेट कम कर दिया है। राजस्थान में अब पेट्रोल पर 26 और डीजल पर 18 प्रतिशत वेट लागू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसान और व्यापारी का दर्द समझते हैं, इसलिए हमने सबसे पहले वेट कम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें सत्ता मिली तो राज्य कर्ज में डूबा हुआ था लेकिन हम कटोरा लेकर नहीं निकले और न ही हमने धन की कमी की बात कही। हमने जब भी जनता ने जो कहा वह कर दिखाया। यही कारण है कि राज्य अब बीमारू नहीं रहा है वह निरन्तर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 50 साल में कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ बांटने और गुमराह करने का काम किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लघु और सीमांत किसान की पीड़ा समझी। उन्होंने कहा कि हमने 30 लाख किसानों के नौ हजार करोड़ के ऋण माफ किए, प्रत्येक किसान का 50 हजार रुपये का ऋण माफ किया है। इतना ही नहीं इन सब किसानों को तत्काल नया ऋण भी स्वीकृत किया।

मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान उपस्थित लोगों से कई बार अपनी बात पर हामी भरवाई। उन्होने विधायक से भी भाषण के दौरान कई बार पूछा, बताओ काम हुआ या नहीं। मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सफाई पेश की। जनसभा में राज्य के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, सांसद राहुल कस्वां, विधायक संजीव बैनीवाल आदि उपस्थित थे।

Updated on:
10 Sep 2018, 5:30 PM IST
Published on: