हनुमानगढ़

खराब छवि सुधारने के लिए प्रभावी स्थानांतरण नीति बनाने की मांग

हनुमानगढ़. ऑल राजस्थान कॉपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन तथा ऑल राजस्थान कॉपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक रविवार को जंक्शन में हुई।

less than 1 minute read
खराब छवि सुधारने के लिए प्रभावी स्थानांतरण नीति बनाने की मांग

-ऑल राजस्थान कॉपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन तथा ऑल राजस्थान कॉपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक संपन्न
हनुमानगढ़. ऑल राजस्थान कॉपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन तथा ऑल राजस्थान कॉपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक रविवार को जंक्शन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश दत्ता व संरक्षक रामकुमार सहारण ने संयुक्त रूप से की। हनुमानगढ़ जिला सचिव दिनेश अरोड़ा सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने वर्ष 2018 व 2019 में की गई सहकार ऋण माफी योजना की एवज में सहकारी बैंकों को देय 750 करोड़ का भुगतान करने की मांग रखी। भुगतान नहीं करने पर सहकारी बैंकों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की आशंका जताई। सहकारी बैंकों में हो रही गबन आदि से बैंकों की छवि खराब होने की बात कही। इसमें सुधार के लिए कार्मिकों व अधिकारियों की प्रभावी स्थानांतरण नीति बनाने की मांग रखी। मुकेश बैरवा, विनोद लोहिया, रमेश सैनी, अनिल बिश्नोई, सीमा सोलंकी, कल्पना मीणा, रमेश स्वामी, राकेश गुर्जर, दिलीप सिंह जादम आदि मौजूद रहे।

Published on:
07 Apr 2025 09:43 am
Also Read
View All