हनुमानगढ़. श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम रंगीला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
हनुमानगढ़. श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम रंगीला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जंक्शन के हाउसिंग बोर्ड में आयोजित श्याम रंगीला महोत्सव में देर तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। जंक्शन में श्रीगंगानगर मार्ग स्थित अंडरपास के नजदीक जागरण का आयोजन किया गया। इसमें रेशमी शर्मा, आुयष सोमानी, देव चुघ, ईशु जुनेजा आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम स्थल पर श्याम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। कतारबद्ध होकर सभी ने श्याम दरबार पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान बिहार के समस्तीपुर से आई रेशमी शर्मा ने ‘पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे’ भजना गाया तो मौजूद लोग भाव-विभोर हो गए। श्याम रंगीला महोत्सव को देखते हुए पूरे शहर में चौक-चौराहों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। जागरण स्थल पर बाबा श्याम का विशाल दरबार सजाया गया।