हनुमानगढ़

राजस्थान में यहां सर्कस की आड़ लेकर किया जा रहा ऐसा गंदा काम… सुन कर आपको भी आएगा गुस्सा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
gambling behind the circus game in hanumangarh
gambling behind the circus game in hanumangarh

पीलीबंगा/ हनुमानगढ़। वार्ड नं 17 में स्थित अमृतादेवी पार्क के पास खाली भूखंड पर सर्कस-मेले की आड़ में जुआ खिलाने को लेकर लोगों में रोष फैल गया। शनिवार को जागरूक नागरिक सुशील कुमार, दिनेश यादव, संतराम निर्वाण, रजत कुमार सहित अन्य मोहल्लावासियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बाहर से आए कुछ लोग पार्क के पास सर्कस-मेेले की आड़ में जुआ खिलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में लोग जुला खेलकर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

अनुमति की आड़ में अवैध धंधा
उन्होंने बताया कि इससे आसपास का वातावरण खराब हो रहा है। नागरिकों ने बताया कि जुआ खिलाने वाले लोगों ने प्रशासन से कथित सर्कस-मेला संचालित करने की अनुमति ले ली, लेकिन अनुमति की आड़ में अवैध धंधा कर रहे हैं। जागरूक नागरिकों ने मेले के नाम पर चल रही अवैध धंधे को स्वीकृति नहीं दिए जाने की मांग की, ताकि युवा वर्ग इस अवैध धंधे की चपेट में आकर लुट नहीं जाए। उधर द्वितीय थाना प्रभारी बनवारीलाल बिश्नोई ने बताया कि इस संबंध में थाना प्रभारी को जानकारी दी जाएगी व शिकायत मिलने पर उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।


दहेज ना दिया तो मार डाला
दहेज के रूप में पचास हजार रुपए की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता की जान के प्यासे हो गए। उन्होंने हत्या के इरादे से विवाहिता का गला घोंट दिया। लेकिन विवाहिता किसी तरह से बच गई। उसका टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इस संबंध में सोमवार रात महिला पुलिस थाने में पीडि़ता के पर्चा बयान पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती काली (22) पुत्री गोपीराम भाट निवासी वार्ड 42 सुरेशिया ने पर्चा बयान में बताया कि उसकी शादी करीब दो-ढाई वर्ष पहले चूरू में जिला कलक्ट्रेट के सामने रहने वाले किशन पुत्र श्रवण सिंह के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के रूप में पचास हजार रुपए की मांग करने लगे। उससे कई बार मारपीट की।


पचास हजार रुपए लाकर न देने पर रविवार को रात करीब दस बजे उसके पति किशन, सास गणगौर, देवर बजरंग, ननद उम्मेदा व सरोज तथा चाचा ससुर पप्पू ने मिलकर उससे मारपीट की। मारने की नियत से गला घोंट दिया। लेकिन उसने किसी तरह अपना बचाव किया। पुलिस ने पीडि़ता के पर्चा बयान पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ कर रहे हैं।

Published on:
11 Aug 2018 04:20 pm