हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में व्यापारी की निर्मम हत्या, दुकान खून से लाल, इलाके में दहशत का माहौल

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में बाइक सवार बदमाशों ने शेयर ट्रेडिंग दुकानदार विकास जैन (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से कस्बे में दहशत और व्यापारियों में रोष है। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Businessman Vikas Jain shot dead
Businessman Vikas Jain shot dead (Patrika Photo)

हनुमानगढ़: संगरिया कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शेयर ट्रेडिंग दुकानदार की बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने का शक बाइक सवार दो युवकों पर जताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वे नजर आए हैं।


बता दें कि वारदात बालाजी इंटरप्राइजेज पर करीब सवा ग्यारह बजे हुई। मृतक की पहचान गुरुनानक नगर निवासी विकास जैन (45) पुत्र मदनलाल जैन के रूप में हुई है। घटना के वक्त दुकान में वह अकेला था, जबकि नौकर खाना लेने के लिए घर पर गया हुआ था।


इसी वक्त मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार दो युवक पहुंचे, जिनमें से एक युवक बाहर खड़ा रहा और दूसरे ने दुकान में बैठे विकास जैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे विकास की मौत हो गई।


पुलिस जांच में जुटी


संगरिया में दिनदहाड़े हुई वारदात से कस्बे में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान विकास कुमार जैन के रूप में हुई है, जो पिछले दस साल से बालाजी इंटरप्राइजेज में मुनीम का काम कर रहा था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और शव को संगरिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।


पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने के रास्तों की जांच की जा रही है। कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि हत्यारों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।


वारदात से व्यापारिक समुदाय में आक्रोश है। व्यापारी संगठनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस लेन-देन और रंजिश समेत हर पहलू पर जांच कर रही है।

Updated on:
13 Sept 2025 07:50 am
Published on:
13 Sept 2025 07:50 am
Also Read
View All
Rajasthan: पालिकाध्यक्ष बनाने के नाम पर 60 लाख लेने का आरोप, कांग्रेस MLA बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास

हनुमानगढ़ में फर्जी प्रमाण पत्रों का बड़ा खेल: हिंदू जोड़े का बना दिया निकाहनामा, 25 बर्थ सर्टिफिकेट NOC मिलीं फेक

Hanumangarh : आबकारी विभाग की टीम पर हमला, सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त, अधिकारी घायल, आरो​पियों पर FIR

Rajasthan: गांव के सरकारी स्कूल में पढ़े किसान के बेटे ने NEET परीक्षा में हासिल की 11वीं रैंक, पिता का सपना हुआ पूरा

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार