हनुमानगढ़

मेहमान बनकर आया हैवान…दरिंदे ने दो सगी नाबालिग बहनों के साथ किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Hanumangarh Crime News: कोई व्यक्ति मेहमान बनकर आए और उसी घर में मजे से रहे। फिर मौका पाते ही गिरी हुई हरकत को अंजाम दे डाले तो ऐसे व्यक्ति को दरिंदा कहना ही मुनासिब होगा। फिलहाल, एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें अब दोषी को 20 साल तक जेल में रहना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Court
कोर्ट फैसला (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan Crime News: हनुमानगढ़ जिले की पॉक्सो कोर्ट ने दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।


पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक के मुताबिक, दुष्कर्म के दोषी इब्राहिम के खिलाफ बड़ी बहन ने साल 2021 में पीलीबंगा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने जांच की और मामला कोर्ट तक पहुंचा।


पीड़िता के मुताबिक, दोषी इब्राहिम का उसके घर आना-जाना था। उसी दरमियान बातचीत और दोस्ती बढ़ाकर दोषी ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। तंग आकर बड़ी बहन ने पीलीबंगा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।


बता दें कि मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इब्राहिम को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बताया जा रहा है कि इब्राहिम उनके घर मेहमान बनकर जाता था और मजे से रहता था। मौका पाकर दरिंदे ने दोनों बहनों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Published on:
24 May 2025 02:47 pm