हनुमानगढ़

प्रदूषण रोकथाम को लेकर मुखर हो रहे लोग, जिला मुख्यालय पर प्रदूषण बढऩे से लोगों का जीना हो रहा मुश्किल

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों के खिलाफ लोग मुखर हो रहे हैं। इस बीच प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम फैक्टरियों में जाकर प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम जांचने में जुटी हुई है। फैक्टरियों से निकल रहे बदबूदार धुएं तथा प्रदूषित पानी की वजह से आसपास में बदबू का माहौल रहता है।जिला मुख्यालय पर […]

2 min read
हनुमानगढ़: नई खुंजा में रोष जताते नागरिक।

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों के खिलाफ लोग मुखर हो रहे हैं। इस बीच प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम फैक्टरियों में जाकर प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम जांचने में जुटी हुई है। फैक्टरियों से निकल रहे बदबूदार धुएं तथा प्रदूषित पानी की वजह से आसपास में बदबू का माहौल रहता है।
जिला मुख्यालय पर गंगमूल डेयरी मार्ग पर तो फैक्टरियों से निकलने वाला अपशिष्ट जमा होने यहां हर समय माहौल बदबूदार रहता है। मुंह ढककर लोगों को इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। नई खुंजा क्षेत्र में फैक्टरियों की राख लोगों के छतों पर जम जाती है।
इस वजह से सांस की बीमारी से लोग लगातार ग्रसित हो रहे हैं। इस बीच गुरुवार को जंक्शन के नई खुंजा में जागरूक नागरिकों ने बैठक करके बढ़ रहे प्रदूषण के खिलाफ रोष जाहिर किया। रामनिवास किरोड़ीवाल ने कहा कि जीने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले स्वच्छ वातावरण की जरूरत पड़ती है। लेकिन हमारे यहां लोगों को स्वच्छ हवा भी नहीं मिल रही है। प्रदीप कुमार ने कहा कि फैक्टरियों से निकलने वाला धुंआ लोगों को बीमार कर रहा है। लेकिन प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। इस वजह से यहां के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कतें बुजर्ग झेल रहे हैं।

प्रदूषण के खिलाफ दिखाई एकजुटता
जिला मुख्यालय पर जंक्शन के नई खुंजा क्षेत्र में गुरुवार को जागरूक नागरिकों की बैठक हुई। इसमें सभी ने प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। बैठक में कांग्रेस जिला महासचिव मनोज बड़सीवाल रामनिवास वर्मा, विकास धूडिय़ा, देवीलाल, गंगाराम, बनवारी राम, जसवंत गोस्वामी, उम्मेद सिंह, कुंदन लाल, रंजीत इंसा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र बड़सीवाल, गोपीराम, राजकुमार, भीखाराम, अमित जाखड़ आदि मौजूद रहे। सभी ने बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम को लेकर एकजुटता दिखाई।

अफसर जांच रहे व्यवस्था
हनुमानगढ़ जंक्शन के रीको क्षेत्र में एक सौ से अधिक फैक्टरियां संचालित हो रही है। इसमें कुछ फैक्टरियों नियमों को हवा में उड़ाकर इनका संचालन कर रही है। ऐसे में प्रदूषण से आसपास रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों के दर्द को आवाज देने के लिए राजस्थान पत्रिका निरंतर समाचारों का प्रकाशन कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने फैक्टरियों को जांचने का काम शुरू किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने में करीब एक सप्ताह का समय लगने की बात अधिकारी कह रहे हैं।

Published on:
06 Feb 2026 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर