हनुमानगढ़

मुद्रा विनिमय मेले में दिखाया उत्साह

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर विशेष मुद्रा प्रशासन शाखा हनुमानगढ़ की ओर से बुधवार को मुद्रा विनिमय मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंक अधिकारियों ने आरबीआई की ओर से जारी नए नोट लोगों को वितरित किए। इस तरह के मेले आगे भी जारी रखने की बात बैंक अधिकारियों ने कही। एसबीआई के जंक्शन […]

less than 1 minute read
हनुमानगढ़: नए नोट वितरित करते बैंक अधिकारी।

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर विशेष मुद्रा प्रशासन शाखा हनुमानगढ़ की ओर से बुधवार को मुद्रा विनिमय मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंक अधिकारियों ने आरबीआई की ओर से जारी नए नोट लोगों को वितरित किए। इस तरह के मेले आगे भी जारी रखने की बात बैंक अधिकारियों ने कही। एसबीआई के जंक्शन स्थित मंडी ब्रांच में बुधवार को आयोजित मेले में नए नोट का वितरण किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबध्ंाक लखविंदर सिंह सग्गू ने कहा कि छोटे मूल्य के नोट और सिक्कों का भी बाजार में अहम स्थान है। इसी सोच के साथ इनका वितरण बैंक में शुरू किया गया है। इसमें लोगों ने खूब उत्साह दिखाया। डीप्टी मैनेजर राजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, असिसटेंट मैनेजर राहुल मीणा आदि मौजूद रहे। जंक्शन में लाल चौक स्थित रीजनल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि आमजन को मुद्रा चलन को लेकर जागरुकता फैलाने की सोच के साथ मेले लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न बैंकों में मेले का आयोजन किया गया। इसमें ग्राहकों ने उत्साह से भाग लिया। लोगों ने नए नोट लेने में काफी उत्साह दिखाया।

Published on:
11 Feb 2026 09:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर