
फोटो पत्रिका नेटवर्क
हनुमानगढ़। जिले के पल्लू कस्बे में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दर्दनाक घटना में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा फंदा खुल जाने से बच गया और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पल्ल्लू ना प्रभारी सुरेश कुमार मील ने बताया कि अर्जुनसर मेगा हाइवे पर तहसील कार्यालय के पास संदीप पुत्र कानाराम जाट निवासी गोलूवाला निवादान अपनी पत्नी सुमन (30), बेटी रितिका (13) व बेटे जितेश (8) के साथ किराए के मकान में रह रहा था। परिवार पिछले तीन वर्षों से यहां रह रहा था। संदीप मिनी डेयरी फार्म का काम करता था और साथ ही मोटर बाइंडिंग की दुकान भी चलाता था।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे संदीप गाय बेचने के लिए रावतसर के पशु मेले में गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे। शाम करीब ढाई से चार बजे के बीच सुमन ने अपने दोनों बच्चों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर बने टीन शेड में रस्सी का फंदा लगा लिया। इस दौरान सुमन और उसकी बेटी रितिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे जितेश का फंदा खुल गया और वह नीचे कमरे में आकर अचेत हो गया। जिसको ग्रामीणों व पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से पल्लू व रावतसर में ग्रीन कॉरिडोर बनाते हुए राजकीय जिला अस्पताल में पहुंचाया।
पड़ोसी बिहारी नाथ ने बताया कि संदीप के गायों की देखभाल करने वाले मनीष चाय पीने के लिए ऊपर की मंजिल में जाने के लिए सीढ़ियों के दरवाजे को खोलने लगा तो वो अंदर से बंद था। उसके बाद वह उनके मकान की सीढ़ियों से ऊपर गया तो वहां उसने घटना देखी। इस पर आस-पास के लोगों और पुलिस को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जितेश को अचेत अवस्था में नीचे लाया गया और एम्बुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर बनाते हुए उसे पल्लू से रावतसर होते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने संदीप को रावतसर से बुलाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने सुमन के पीहर पक्ष को श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान सूचना देकर पल्लू बुलाया है। एसएफएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पल्लू के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
01 Apr 2026 08:41 pm
Published on:
01 Apr 2026 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
