1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं: तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही महिला टीचर की मौत

Jhunjhunu Accident : झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत हो गई। हादसा चिड़ावा-लोहारू बायपास रोड पर उस समय हुआ, जब वह अपने विद्यालय जा रही थीं।

2 min read
Google source verification
Jhunjhunu Teacher Death

दमयंती चावरिया

झुंझुनूं। जिले के पिलानी कस्बे में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत हो गई। हादसा चिड़ावा-लोहारू बायपास रोड पर उस समय हुआ, जब वह अपने विद्यालय जा रही थीं।

मृतका की पहचान दमयंती चावरिया (पत्नी विक्रम चावरिया) के रूप में हुई है, जो पिलानी में बिरला पब्लिक स्कूल के पास की निवासी थीं। वह क्षेत्र के सेढू की ढाणी स्थित एक राजकीय विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे दमयंती स्कूटी से विद्यालय के लिए रवाना हुई थीं। इसी दौरान बायपास रोड पर सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दमयंती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियो को घटनास्थल से हटाकर जब्त कर लिया। इस संबंध में विमल चावरिया ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इस दुखद घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी का एक दिन पहले ही 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था, जबकि उनका बेटा सेकंड ईयर में अध्ययनरत है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

सड़क हादसे में शिक्षक की हो गई थी मौत

बता दें कि सोमवार को राजसमंद जिले के चारभुजा कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कालूलाल टेलर चारभुजा कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरड में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

सोमवार को वे अपने बेटे नारायण टेलर को 12वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए नाथद्वारा स्थित एक निजी संस्थान में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गुंजोल कट के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कालूलाल टेलर को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग