1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer Accident: जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार ने 6 श्रद्धालुओं को कुचला, मासूम की मौत, अफरा-तफरी मची

Jaisalmer Car Accident: गाय को बचाने के प्रयास में एक कार बेकाबू होकर श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Ramdevra road accident, Jaisalmer Rajasthan news, Rajasthan road accident today, Ramdevra temple accident, Jaisalmer local news, Rajasthan breaking accident news, Ramdevra devotees accident, desert area accident Rajasthan, Pokaran hospital update, Jaisalmer district update, Rajasthan highway accident, Ramdevra market incident, western Rajasthan news, Rajasthan local accident update, Jaisalmer Ramdevra tragedy

पोल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

रामदेवरा। कस्बे में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब कार चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने का प्रयास किया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं को चपेट में लेता हुआ टीन शेड के पोल से जा टकराया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह वीडियो भी देखें

पोल से जा भिड़ी कार

घटना सुबह करीब 11 बजे नोखा चौराहे के पास टीन शेड के नीचे हुई। रामदेवरा बाजार से वीरमदेवरा की ओर जा रही कार ने मंदिर से दर्शन कर लौट रहे छह पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर पास में लगे पोल से जा भिड़ी, जिससे वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

पांच अन्य लोग घायल

हादसे में माहिर पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक बंशीलाल (69) निवासी वीरमदेवरा सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में ललिता, रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32) और वर्षा (10) शामिल हैं। सभी घायल पाली जिले के झंवरिया गांव के निवासी बताए गए हैं और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। घटना के बाद घायलों को तत्काल रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कार के सामने आई थी गाय

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने के लिए मोड़ने का प्रयास किया, जिससे संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान मासूम कार की चपेट में आ गया और अन्य श्रद्धालु भी टकरा गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग घटना को लेकर दुख जताते नजर आए।

गति नियंत्रित रखने की अपील

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने और वाहनों की गति नियंत्रित रखने की अपील की है।