हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में फिरौती गैंग का नेटवर्क उजागर, रोहित गोदारा गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में फिरौती गैंग से युवाओं की संलिप्तता का एक और मामला सामने आया है। पीलीबंगा पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी आकाशदीप बराड़ को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो- पत्रिका) 

हनुमानगढ़/पीलीबंगा: फिरौती गैंग से हनुमानगढ़ जिले के युवाओं की संलिप्तता का एक और मामला सामने आया है। पीलीबंगा पुलिस ने मंगलवार को रोहित गोदारा गैंग को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी आकाशदीप बराड़ को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभी तीनों को धारा-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपियों से विभिन्न वारदातों में संलिप्तता आदि को लेकर पूछताछ की जा रही है। पीलीबंगा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने मय टीम कार्रवाई करते हुए आकाशदीप बराड़, लवजोत सिंह उर्फ नवजोत तथा आकाशदीप सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें

Alwar Suicide News: दहेज में नहीं दी सोने की अंगूठी, तानों से तंग आकर 6 महीने की गर्भवती ने लगाया फंदा

13 नवंबर 2025 को प्रदीप कुमार मेघवाल निवासी लीलांवाली, तहसील संगरिया ने पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाया और नई सिम जारी करवा ली। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आकाशदीप बराड़, लवजोत सिंह तथा आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आकाशदीप बराड़ थाना जवाहरनगर, जिला श्रीगंगानगर में दर्ज संगठित अपराध के एक मामले में पहले से वांछित है, जिसमें बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के प्रावधान शामिल हैं।

पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाशदीप बराड़ के खिलाफ मारपीट, संगठित अपराध, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट सहित कई प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, उसके दोनों सहयोगियों आकाशदीप सिंह धालीवाल और लवजोत सिंह के खिलाफ भी पीलीबंगा थाने में एससी/एसटी एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मामले दर्ज हैं।

नेटवर्क की पड़ताल

आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। रोहित गोदारा गैंग से जुड़े अन्य लोगों तथा अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर पड़ताल कर रहे हैं।
-जगदीश प्रसाद, थाना प्रभारी पीलीबंगा

ये भी पढ़ें

जयपुर में ‘राजस्थान सरकार’ लिखी कार से दहशत, ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी

Published on:
14 Jan 2026 01:01 am
Also Read
View All

अगली खबर