हनुमानगढ़

भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता आज भी गांवों व खेतों से होकर ही गुजरता है

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का कहना था कि हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। लेकिन अबकी सरकारों के विचार इसके ठेठ विपरीत नजर आ रहे हैं। यह बात भादरा विधायक बलवान पूनियां ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कही।  

3 min read
भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता आज भी गांवों व खेतों से होकर ही गुजरता है

हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता आज भी गांवों व खेतों से होकर ही गुजरता है
-मीडिया से बातचीत में बोले भादरा विधायक बलवान पूनियां
-केंद्र की वर्तमान सरकार के विचारों को बताया गांधी व चौधरी चरण सिंह के ठेठ विपरीत

हनुमानगढ़. महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का कहना था कि हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। लेकिन अबकी सरकारों के विचार इसके ठेठ विपरीत नजर आ रहे हैं। यह बात भादरा विधायक बलवान पूनियां ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इस कानून के विरोध में विधानसभा में भी मैं विरोध जाहिर कर चुका हूं। साथ ही कहा कि हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता आज भी गांव व खेत से होकर ही गुजर रहा है। कोरोना संकट के वक्त कृषि संबंधी कारोबार ने ही देश की अर्थव्यवस्था को सहारा दिया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने जो नया कृषि कानून लागू किया है, उससे खेती व किसानी तहस-नहस हो जाएगी। जंक्शन में सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून देहात और गांव को बर्बाद कर देंगे। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों का पक्ष ले रही है। इस जन विरोधी कानून के विरोध में संयुक्त मोर्चा गांवों में जाकर लोगों को कानून की असलियत समझा रही है। एक सवाल के जवाब में विधायक पूनियां ने कहा कि भाजपा नेता इस कानून के फायदे यदि बता रहे हैं तो वह एमएसपी की गारंटी से क्यों पीछे हट रहे हैं। मंडियां क्यों खत्म कर रहे हैं। समर्थन मूल्य पर फसल खरीदे बगैर किसानों की आमदनी दोगुनी कैसे होगी, इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही। विधायक पूनियां ने कहा कि स्टॉक लिमिट खत्म करने के निर्णय से जमाखोरी बढ़ेगी। हालात ऐसे हो जांएगे कि भारत के बाजार हमारी सरकारों के काबू में भी नहीं रह पाएगी। कंपनियां ही मूल्य निर्धारक हो जाएगी। इस स्थिति में खेती व किसानी खतरे में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि कानून से होने वाले नुकसान को लेकर गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए ही संयुक्त मोर्चा गांवों में किसान महापंचायत का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में १९ फरवरी को हनुमानगढ़ के डबलीराठान व २२ को नोहर में किसान महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं। डबलीराठान में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे टोल नाके पर होने वाली किसान महापंचायत को किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाला, अमराराम, डॉ. दर्शन पाल सिंह, राजाराम मील, योगेंद्र यादव आदि संबोधित करेंगे। इसी क्रम में नोहर में होने वाली किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत सहित अन्य संबोधित करेंगे। भादरा विधायक बलवान पूनियां ने बताया कि हजार कमियों के बावजूद संयुक्त मोर्चा लगातार आगे बढ़ रहा है। नोहर में होने वाली किसान महापंचायत में उन्होंने बीस से पच्चीस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई। ्रप्रेस वार्ता में माकपा नेता बहादुर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

रेल पटरियों पर धरना लगाकर जताया रोष

हनुमानगढ़. दिल्ली से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में गुरुवार को रेल रोको आंदोलन चलाया गया। रेल रोको आंदोलन के तहत गुरुवार सुबह बारह बजे से किसानो ने जंक्शन स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश के किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानून केंद्र सरकार वापस ले एवं एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाए। सभी किसान प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि किसान केंद्र सरकार की इस चाल को समझ चुके हैं और पिछले ढाई माह से दिल्ली की सड़कों को घेरे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के अगले चरण में रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया है। अगर अभी भी सरकार नहीं जागती है तो यह आंदोलन इससे भी बड़ा स्वरूप लेगा। इस मौके पर रामेश्वर वर्मा,गुरमेल मान, शिंगारा सिंह, सादा सिंह खोसा, सौरभ राठौड़, रघुवीर वर्मा, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, संदीप कंग, शिवराज खोसा आदि मौजूद रहे।

Published on:
18 Feb 2021 08:31 pm
Also Read
View All