हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले में निर्दलीय गणेश राज बंसल फहराएंगे परचम

हनुमानगढ़ जिले में निर्दलीय गणेश राज बंसल फहराएंगे परचम भादरा में माकपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला, आखिरी राउंड में होगी स्थिति स्पष्ट नोहर में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर, कांग्रेस को बढ़त संगरिया और पीलीबंगा में कांग्रेस विजय की तरफ अग्रसर
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2023, 1:34 PM IST
Independent candidate
हनुमानगढ़ जिले में निर्दलीय गणेश राज बंसल फहराएंगे परचम,हनुमानगढ़ जिले में निर्दलीय गणेश राज बंसल फहराएंगे परचम

हनुमानगढ़. विधानसभा चुनाव में हनुमानगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। इस बार नतीजे बड़े चौंकाने वाले हैं। हनुमानगढ़ में 1957 के पश्चात दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार विजय होगा। हनुमानगढ़ में 1957 में शोपत सिंह मक्कासर निर्दलीय के रूप में विजय हुए थे। इसके पश्चात 1985 तक हुए विधानसभा चुनाव में माकपा और कांग्रेस में मुकाबला रहा। 1990 पश्चात हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस में मुकाबला रहा और दोनों दल बारी-बारी से चुनाव जीतते और हारते रहे। यह पहला मौका है जब निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल ने भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पटकनी देते हुए विजय हासिल की है।

संगरिया और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विजय हो रही है। संगरिया में अभिमन्यु पूनियां और पीलीबंगा में विनोद गोठवाल विजय की ओर अग्रसर हैं। इन दोनों स्थानों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा को काफी अंतर से आगे हैं। नोहर में अभिषेक मटोरिया और अमित चाचाण में कड़ा मुकाबला है। नौवें राउंड तक अमित चाचाण लगभग 7000 मतों से भाजपा उम्मीदवार से बढ़त बनाए हुए हैं। सर्वाधिक कड़ा मुकाबला भादरा में है। जहां माकपा और भाजपा में कड़ी टक्कर है। चौदहवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार संजीव बेनीवाल महज 400 वोटों की बढ़त बनाए हुए थे।

हनुमानगढ़ विधानसभा
कुल राउंड 20
17 राउंड की स्थिति
निर्दलीय गणेशराज बंसल 83356
भाजपा के अमित सहू 69792
कांग्रेस के चौधरी विनोद कुमार 47900

संगरिया विधानसभा
कुल राउंड 17
10 राउंड की स्थिति
कांग्रेस के अभिमन्यु पूनिया 59400
भाजपा के गुरदीप सिंह 36533
निर्दलीय गुलाब सींवर 25249

पीलीबंगा विधानसभा
कुल राउंड 21
10 राउंड की स्थिति
कांग्रेस के विनोद गोठवाल 64609
भाजपा के धर्मेन्द्र मोची 32802

नोहर विधानसभा
कुल राउंड 19
09 राउंड की स्थिति
कांग्रेस के अमित चाचाण 55848
भाजपा के अभिषेक मटोरिया 48800
माकपा के मंगेज चौधरी 9699


भादरा विधानसभा
कुल राउंड 19
14 राउंड की स्थिति
माकपा के बलवान पूनिया 72577
भाजपा के संजीव बेनीवाल 72932
कांग्रेस के अजीत बेनीवाल 2788

Updated on:
3 Dec 2023, 1:34 PM IST
Published on: