
डबलीराठान।
कस्बे के मुख्य बाजार में राजीव चौक के पास सोमवार तडक़े दुकानों में आग लगने से सामान जल कर राख हो गया। आग की चपेट में आयी मां कम्युनिकेशन स्टोर, चिलाना मोबाइल स्टोर एवं परनामी वैरायटी स्टोर का लगभग १५ से 20 लाख रूपए का सामान जल कर खाक हो गया। दुकानों के मालिक सचिन ठठई, अमित चिलाना व अशोक परनामी है। तडक़े पांच बजे के करीब पत्रिका हॉकर हाकमसिंह अखबार की सप्लाई के लिए वहां से निकला तो वहां दुकानो से धुंआ उठता देख पत्रिका संवाददाता सहित दुकान मालिकों को सूचना दी। आग की खबर पाकर लोग वहां एकत्र हुए तथा पानी एवं मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की।
लेकिन बेकाबू आग सेे दुकाने देखते ही देखते धू-धू कर जल कर खाक हो गई। सूचना पाकर हनुमानगढ से दो दमकल पहुंची जिससे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ स्वाह हो चुका था। मौके पर सदर थाना प्रभारी जगदीश पांडर, चौकी प्रभारी हीरालाल भी पहुंचे। दमकल आने तक कृष्ण मरेजा, मोहन कटारिया, गोपीराम सर्वजल, विकी ठठई, अशोक परनामी, अमित चिलाना सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आयी दुकानों के परिवारों में शोक छा गया। ग्रामीण एवं रिश्तेदार सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
हाकर तेजा सिह है, हाकम सिह नही ,अशोक परनामी नही किशन परनामी है। बाजार मेइस घटना का जैसे जैसे पता चला बडी सख्या मे लोग इकट्ठा हो गये।दमकले देरी से पहुचने की भी ग्रामीणों ने आलोचना की।इस सम्बंध मे चोकी प्रभारी हीरालाल ने सफाई देते हुए।बतया कि ज. मे रेल फाटक बद होने केकारण पहली दमकल को पहुचने मे देरी हुई। आग की सूचना पुलिस चोकी मे एडवोकेट गायत्री वर्मा, व अपने खेत जा रहे एडवोकेट ताराचंद पवार स्वयं पहुंच कर सो रहे पुलिसकर्मियों को जगा कर दी उसके बाद कास्टेबल सरवन व अन्य पहुचे ओर आग बुझाने मे ग्रामीणों को प्ररेरित कर साथ देने लगे।पानी की कमी खली तो राजीव चोक पर पडी मिट्टी को बालटीयो मे भर भर कर आग पर फैकना शु रु कीया पत्रिका की सूचना पर वाटर वर्कस कर्मियों ने पानी सप्लाई शुरू कर दी।