हनुमानगढ़

राजस्थान के इस जिले में राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल बनकर तैयार, केंद्रीय मंत्री कल करेंगे लोकार्पण

Rajiv Gandhi Stadium: खेलो इण्डिया योजनांतर्गत 11 मार्च को हनुमानगढ़ जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में 3.99 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2024, 12:03 PM IST
rajiv_gandhi_stadium.jpg

Rajiv Gandhi Stadium : खेलो इण्डिया योजनांतर्गत 11 मार्च को हनुमानगढ़ जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में 3.99 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि सोमवार को राजीव गांधी स्टेडियम के जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केन्द्र में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा। वर्तमान में युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने, तथा उन्हें शीर्ष स्तर का बुनियादी ढांचा और उच्चतम स्तर का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना ही खेलो इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य है।

इसी उद्देश्य से भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का निर्माण 3.99 करोड़ रूपए की लागत से करवाया गया है। इस इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के अलावा भी इंडोर गेम्स खेले जा सकते है। जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि मल्टीपर्पज इंडोर हॉल निर्माण होने से क्षेत्र में खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकते है।

वहीं खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर देश व दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। स्टेडियम सभी खिलाड़ियों के लिए ओपन स्टेडियम है। इसमें इंडोर गेम्स खेलने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकते है। मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल और टेबल टेनिस सहित अन्य गेम्स खेले जा सकते है।

Published on: