Police Lathi Charag in Hanumangarh : किसान वहां पहले से ही मौजूद पुलिस से उनकी झड़प हो गई। स्थिति को संभालने और किसानों को मौके से खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
राजस्थान को हज़ारों-करोड़ की सौगातों के बीच निशाने पर कांग्रेस, यहां देखें PM मोदी भाषण की 10 बड़ी बातें
बताया जा रहा है कि ये किसान, किसान आंदोलन के तहत केंद्र सरकार का विरोध जता रहे थे। जब किसान कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए आगे बढ़े, तब वहां पहले से ही मौजूद पुलिस से उनकी झड़प हो गई। स्थिति को संभालने और किसानों को मौके से खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
[typography_font:14pt]पुलिस ने पहले ही की थी तैयारी प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में किसानों की एंट्री को लेकर पुलिस को पहले ही अंदेशा था। यही कारण था कि कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे और पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया था।
[typography_font:14pt]
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में 'ऑपरेशन लोटस', महेंद्रजीत सिंह मालवीया समेत इन Congress दिग्गजों की BJP में होगी एंट्री!
किसान हुए उग्र
[typography_font:14pt;" >कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग व्यवस्था देखकर किसान और उग्र हो गए। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और कार्यक्रम स्थल में जबरन प्रवेश करने के चक्कर में किसानों का सामना पुलिस से हो गया। आक्रोशित किसान बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए।