10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ‘ऑपरेशन लोटस’, महेंद्रजीत सिंह मालवीया समेत इन Congress दिग्गजों की BJP में होगी एंट्री!

Rajasthan Politics BJP V/s Congress : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं और चुनाव से पहले दल बदल सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP Operation Lotus in Rajasthan Congress leader Mahendrajeet Singh Malviya to join BJP

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री समेत 2 नेता भाजपा में होंगे शामिल!

दिल्ली में जॉइनिंग की तैयारी
[typography_font:14pt]मालवीया सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर जयपुर से लेकर दिल्ली तक में हलचलें तेज़ हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा मुख्यालय दिल्ली में राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को एक प्रेस वार्ता बुलाकर पार्टी में शामिल करवाए जाने की औपचारिकताएं होंगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रह सकते हैं। मुख्यमंत्री आज वैसे भी भाजपा के कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

[typography_font:14pt]इन सीनियर नेताओं के नाम भी चर्चा में
[typography_font:14pt]महेंद्र जीत सिंह मालवीया के अलावा जिन अन्य सीनियर कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें ज़बरदस्त तरीके से लग रहीं हैं, उनमें पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, उदयलाल आंजना और वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा के नाम शामिल हैं।

[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, BJP का दामन थामेंगे महेंद्र जीत सिंह मालवीय!


भाजपा के संपर्क में कई नेता !

वागड़ क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता महेंद्र जीत सिंह मालवीया के कांग्रेस पार्टी से नाराज़ होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं। इसके पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं।

- सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आला कमान पिछले कुछ दिनों से उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहा था। सीडब्ल्यूसी सदस्य होने के बाद भी तवज्जो नहीं मिलने से नाराज़गी बढ़ी हुई थी।