
संगरिया.
स्थानीय नगरपालिका द्वारा 10मई से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना शिविर में एक माह की समयावधि में 450 से अधिक आवेदनों का निष्तारण कर 38 लाख 82 हजार 318 रुपए का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। कार्यालय सहायक विनोद कुमार मोयल व भूमि शाखा प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया की शिविर के दौरान कृषि भूमि के कुल 87 पट्टे जारी कर 36.70 लाख व आबादी भूमि के 2 पट्टे जारी कर 163080 रुपए का राजस्व अर्जित किया।
अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा व नगरपालिकाध्यक्ष नत्थूराम सोनी ने बताया की शिविर के तहत नामांतरण के 35 मामलों से 2.08 लाख, लीज के चार प्रकरण से 17103 रुपए, गृहकर व नगरीय विकास कर के 201 आवेदकों से 196335रुपए, निर्माण स्वीकृति के दो आवेदन से 7009, जन्म-मृत्यु पंजीकरण के 145 आवेदन से 4355रुपए व स्वच्छ भारत मिशन आवेदन के 11 प्रकरण से 16हजार रुपए का राजस्व अर्जित किया गया।