हनुमानगढ़

दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने की टक्कर, हादसे को देख कांप उठी रुह

दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर, हादसे को देख कांप उठी रुह
2 min read
Jul 31, 2018
Road Accident

श्रीगंगानगर। सादुल शहर में दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार जने घायलो होने हो गए। हादसे की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया है। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है।

मोटरसाइकिल में भिड़ंत से पहुंचे हॉस्पिटल

सादुल शहर के अबोहर-हनुमानगढ़ मार्ग पर नूरपुरा चौराहे पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख घटनास्थल पर लोगों की बड़ी संख्य़ा में भीड़ लग गई। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सीएचसी में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गहरी चोटें होने की वजह से घायलों को गंभीर हालात मे श्रीगंगानगर रैफर कर दिया।

राहगीरों ने की मदद

जानकारी के अनुसार सादुलशहर से करीब तीन किलोमीटर दूर नूरपुरा चौराहे पर बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अजय पुत्र इन्द्रजीत (22), नरेन्द्र पुत्र गोकुल (24) व कृष्ण पुत्र रूघराम ओड (23) बाइक से सादुलशहर से अपने गांव नूरपुरा ढ़ाणी जा रहे थे। इस बीच सामने से हजरतअली पुत्र मंजूर खां (30) निवासी नूरपुरा ढ़ाणी बाइक से आ रहा था। दोनों मोटर साइकिलों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान सभी लोग खून लथपथ होकर सड़क किनारे गिर गए। मौके पर भीड लग गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

गंभीर हालात में किया रैफर

अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों का कहना था कि नरेन्द्र व कृष्ण के सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों से गंभीर चोटें आई हैं और अजय कुमार के शरीर पर भी चोट के निशान हैं। इसके अलावा हजरत अली के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रैफर किया गया है।

Published on:
31 Jul 2018 08:33 pm