
sawaimadhopur Crime
वजीरपुर. हिण्डौन-गंगापुरसिटी मार्ग स्थित बिनेगा गांव में सब इंस्पेक्टर की कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। थाने के एएसआई हनुमानप्रसाद मीणा ने बताया कि कार गंगापुरसिटी के कोतवाली थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर उर्मिला मीणा की थी। मृतक विजय सिंह (48) पुत्र श्रीराम मीणा निवासी निवासी सेवा गांव है। विजय सिंह बाइक पर सवार होकर गंगापुर से अपने गांव सेवा जा रहा था। वहीं उर्मिला मीणा कार लेकर वजीरपुर की ओर से गंगापुरसिटी जा रही थी।
रास्ते में बिनेगा के पास कार ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे विजय सिंह घायल हो गया। सब इंस्पेक्टर उसे गंगापुरसिटी के सामान्य अस्पताल ले गई। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र शर्मा व थाना प्रभारी सोहनसिंह गुर्जर, एएसआई हनुमानप्रसाद मीणा भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना का पता लगने पर सेवा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस मामले को लेकर पीलोदा थाने में मृतक के परिजन वेद प्रकाश मीणा ने सब इंस्पेक्टर उर्मिला मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
प्रताडऩा का आरोपी पति गिरफ्तार
चौथ का बरवाड़ा. दहेज प्रताडऩा के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामसिंह यादव ने बताया कि पिछले दिनों पीडि़त महिला लोटंती देवी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि पति दामोदर द्वारा मोटरसाइकिल व पैसों की मांग की गई व नहीं देने पर घर से भगा दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Updated on:
31 Jul 2018 08:28 pm
Published on:
31 Jul 2018 08:15 pm
