हनुमानगढ़

तीसरे दिन भी जारी रहा पंचायती राज कार्मिकों का धरना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
rajasthan news
तीसरे दिन भी जारी रहा पंचायती राज कार्मिकों का धरना

हनुमानगढ़/संगरिया. पंचायती राज कार्मिकों का बेमियादी धरना तीसरे दिन भी जारी जारी रहा। पंचायती राज परिषद् सेवा के तीनों घटको का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन पंचायत समिति परिसर रतनपुरा में जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लाक अध्यक्ष रघुवीरसिंह गोदारा ने आरोप लगाया कि ११ सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। बार-बार ज्ञापन देने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। जिससे तीनों घटकों आरआरडीएस, पंचायत समिति प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है।

पिछले तीन साल से समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में ग्राम विकास अधिकारी संघ प्रतिनिधि नंदकिशोर वर्मा , लियाकत हुसैन, तरसेमसिंह, सुरेश बंसल, दलवीरसिंह, मंजू बिश्नोई, राजेंद्रसिंह, विमला मोयल, दुलीचंद ,सुरेश शर्मा, अमरीकसिंह, पीओ महावीर राठी, जसवीरसिंह, मलकीतसिंह, सत्यपाल व अन्य धरनास्थल पर डटे रहे। इन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बावजूद ग्रामीणों के हित में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। लेकिन वेतन विसंगति, रिक्त पदों पर भर्ती, पदोन्नति, अत्याधिक कार्यभार की समीक्षा व अन्य मांगों को लेकर सरकार 9 बार लिखित समझौता कर चुकी, फिर भी उसे लागू नहीं किया जा रहा है। जो उनके हितों पर कुठाराघात व असहनीय है।

Published on:
14 Sept 2018 03:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान के जिस गांव में 20 साल तक गुटखा-जर्दा बैन रहा, वहां अब खुलेआम बिक रहा ‘चिट्टा’, जानें क्यों बिगड़े हालात?

राजस्थान में ‘अजब-गजब’ नज़ारा! कट्टर प्रतिद्वंदी BJP, Congress और CPM आए एक साथ, मिलकर दी ‘महापड़ाव’ की चेतावनी

Rajasthan Home Stay : राजस्थान में घर बैठे होगा होम स्टे का रजिस्ट्रेशन, अब 8 कमरों का होगा पेइंग गेस्ट हाउस

Hanumangarh : पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण किया ध्वस्त

‘मेरा बेटा नहीं बच पाया’, बिलखती मां बोली- किसी और की गोद न हो सूनी; हनुमानगढ़ में ‘चिट्टे’ से बुझ गए घरों के चिराग