8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के सवाई माधोपुर में भी हो चुका है जम्मू-कश्मीर जैसा भीषण बस हादसा, मौत की नींद सोए थे कई लोग

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Sep 14, 2018

Sawai madhopur bus accident

जयपुर। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को बस दुर्घटना में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग लापता हैं। पुलिस ने कहा कि मिनी बस से चालक का नियंत्रण हट गया, जिससे वह पलटते हुए चेनाब नदी में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, अब तक आठ शव बरामद कर लिए गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा,ज्ज्रिपोर्टों से पता चला है कि बस में 25 लोग सवार थे।

पिछले साल राजस्थान के सवाई माधोपुर में भी दिसंबर 2017 में एक बड़ा बस हादसा हो गया था। जिसमें 30 से ज्यादा लोग मौत की नींद सो गए थे। यह बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। रास्ते में बनास नदी पार करते हुए बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे के वक्त बस में करीब 45 लोग सवार थे। इनमें से 30 से ज्यादा लोगों की हादसे में मौत हो गई और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर थी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।


हादसे का शिकार बस सुबह सवाई माधोपुर से दौसा जिले के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में घना कोहरा था और सर्दी भी जबरदस्त थी। इसी बीच बनास नदी से गुजरते हुए बस अनियंत्रित हो गई। यह हादसा ड्राइवर को झपकी के चलते हुआ या कोहरे की वजह से अभी तक यह पता नहीं चल सका है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बस हादसे पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतक और घायलों के परिजनों के साथ है।


राजस्थान की सीएम राजे ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि बनास में हुए बस हादसे के दुखद समाचार से मन व्यथित हो उठा। अधिकारीयों से बात कर स्थिति की जानकारी ली एवं हादसे से प्रभावित लोगों को शीघ्रातिशीघ्र हर संभव सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए।