बूंदी

ट्रेन तले कटने से अज्ञात की मौत

गांव धोलीपाल के पास गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन तले कटने से मौत हो गई। शव की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2017, 7:49 AM IST
Feature image

गांव धोलीपाल के पास गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन तले कटने से मौत हो गई। शव की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जीआरपी पुलिस शव सदर पुलिस को सुपुर्द करेगी। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ आ रही पैसेंजर ट्रेन जब गांव धोलीपाल के पास पहुंची तो एक जना ट्रेन के नीचे आ गया।


उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर धोलीपाल स्टेशन का रेलवे गार्ड मौके पर पहुंचा तथा शव को स्टेशन पर रखवा जीआरपी पुलिस को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। हादसा सदर थाना क्षेत्र का होने के कारण जीआरपी पुलिस सदर पुलिस को सूचित कर शव सौंपेगी। इस संबंध में देर रात तक किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। रात का समय होने के कारण शव शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी के हैड कांस्टेबल दीवान चंद ने बताया कि घटना की सूचना सदर पुलिस को दे दी गई है। आगे की जांच वही करेगी। उन्होंने बताया कि हादसा है या फिर आत्महत्या इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

Published on: