नई दिल्ली

पहले भाग गई थी किसी लड़के के साथ, अब किया कुछ ऐसा कि दंग रह गए सब

किसी युवक के भगाकर ले जाने की ग्लानि में मंगलवार सुबह महिला व उसके दो पुत्रों ने जहर खा लिया। यहां से उनको हनुमानगढ़ रैफर किया गया, जहां इमरतीदेवी ने दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2017, 12:05 PM IST
Feature image

गांव चार सीवाईएम में अपनी पुत्री को सोमवार रात किसी युवक के भगाकर ले जाने की ग्लानि में मंगलवार सुबह महिला व उसके दो पुत्रों ने जहर खा लिया। इससे गांव की इमरतीदेवी (35) पत्नी रामकुमार की मौत हो गई तथा उसके दो पुत्रों का जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार गांव चार सीवाईएम में इमरतीदेवी (35) पत्नी रामकुमार व उसके पुत्र सुशील (16) व अशोक (14) ने सुबह जहर का सेवन कर लिया।



तबीयत खराब होने पर तीनों को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां से उनको हनुमानगढ़ रैफर किया गया, जहां इमरतीदेवी ने दम तोड़ दिया। जहर के असर से बीमार सुशील व अशोक का उपचार जारी है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में इमरतीदेवी के पिता मालेर निवासी सुलतानराम पुत्र कालूराम ने मर्ग दर्ज कराई है।



दूसरी तरफ, स्थानीय पुलिस ने मृतका इमरतीदेवी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में अलग मामला दर्ज किया है। इसमें मृतका के देवर राधेश्याम पुत्र धर्मपाल ने विनोद पुत्र भगवानाराम नाई व मांगीलाल नाई निवासी दूधवाल ढाणी, सुरेन्द्र राजोतिया निवासी रावतसर व रोशनीदेवी निवासी चार सीवाईएम के खिलाफ अपनी भतीजी को भगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है। पुलिस को फिलहाल किसी का सुराग नहीं लगा है।


Published on: