हनुमानगढ़

ऐसी भाभी किसी को ना मिले! बीमार मां से मिलने पीहर आई थी बेटी, भाभी ने दे दिया जिंदगी भर का दर्द

अपनी बीमार मां से मिलने आई गर्भवती बेटी के साथ पीहर में भाभी व अन्य जनों ने मारपीट की।
less than 1 minute read
women_news.jpg
प्रतीकात्मक तस्वीर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/संगरिया। अपनी बीमार मां से मिलने आई गर्भवती बेटी के साथ पीहर में भाभी व अन्य जनों ने मारपीट की। जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता पक्का सहारणा निवासी अमृतपाल कौर पुत्री जगसीरसिंह ने पुलिस को बताया कि कस्बा के वार्ड 26 निवासी अपनी मां की तबीयत खराब होने से हालचाल पूछने 24 अप्रैल को संगरिया आई थी।

भाभी गुरप्रीतकौर उसे तंग व परेशान कर काम करने का दबाब बनाती थी। भाभी को समझाने पर तो मां से झगड़ते हुए मारपीट की। बीच-बचाव कर पुलिस में रिपोर्ट देकर गई। जिसमें गुरप्रीतकौर ने अपने भाई छिंदासिंह, मां व भुआ स्वर्णकौर सहित 4-5 अन्य को राजीनामा के लिए एक मई को बुलाया। तीन बजे घर में आते ही भाई बग्गासिंह से मारपीट दी। विरोध करने पर उसे भी पीटा। गर्भवती होने से बचाव किया तो छिंदासिंह व उसकी मां ने जानबूझकर पेट पर लातें मारी।

दर्द होने पर आस-पास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार उपरांत दवाई लेकर ससुराल गई। लेकिन दर्द वैसे ही चलता रहा। 15 मई को तबीयत बिगड़ने पर श्रीगंगानगर जन सेवा हॉस्पीटल में भर्ती करवाया। तब डॉक्टर ने कहा कि चोट लगने से बच्चे की मृत्यु हो गई है। गर्भपात कर मृत बच्चा निकाला। पुलिस ने रिपोर्ट पर गुरप्रीतकौर पत्नी कुलविंद्रसिंह, उसकी भुआ तथा मां निवासी रावला, छिंदासिंह पुत्र मिठूसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तफतीश एएसआई दौलतराम कर रहे हैं।

Published on:
20 May 2023 07:35 pm
Also Read
View All
Rajasthan: पालिकाध्यक्ष बनाने के नाम पर 60 लाख लेने का आरोप, कांग्रेस MLA बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास

हनुमानगढ़ में फर्जी प्रमाण पत्रों का बड़ा खेल: हिंदू जोड़े का बना दिया निकाहनामा, 25 बर्थ सर्टिफिकेट NOC मिलीं फेक

Hanumangarh : आबकारी विभाग की टीम पर हमला, सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त, अधिकारी घायल, आरो​पियों पर FIR

Rajasthan: गांव के सरकारी स्कूल में पढ़े किसान के बेटे ने NEET परीक्षा में हासिल की 11वीं रैंक, पिता का सपना हुआ पूरा

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार